Advertisement

भारत के किस राज्य में रहते हैं सबसे ज्यादा मजदूर? जानें यूपी और बिहार में से कौन है टॉप पर

क्या आप जानते हैं कि भारत के किस राज्य में श्रमिकों की संख्या सबसे ज्यादा है? जानें इस लिस्ट में किस नंबर पर आता है उत्तर प्रदेश और बिहार...

Jaya Pandey | Apr 13, 2026, 03:39 PM IST

1.नोएडा के प्राइवेट कर्मचारियों का प्रदर्शन

नोएडा के प्राइवेट कर्मचारियों का प्रदर्शन
1

नोएडा में प्राइवेट कंपनियों के कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन जारी है. वे सैलरी बढ़ाने और बेहतर कामकाजी माहौल की मांग कर रहे हैं. ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि भारत में सबसे ज्यादा श्रमिक किस राज्य में हैं और देश का श्रम ढांचा कैसा है. आइए इसे आसान भाषा में समझते हैं.
(Image: AI Generated)

Advertisement

2.दुनिया के सबसे बड़े कार्यबल वाले देशों में से एक है भारत

दुनिया के सबसे बड़े कार्यबल वाले देशों में से एक है भारत
2

भारत दुनिया के सबसे बड़े कार्यबल वाले देशों में शामिल है. अनुमानों के अनुसार देश में करीब 47 से 50 करोड़ के बीच श्रमिक हैं, जिससे यह चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा कार्यबल बनता है. भारत की अर्थव्यवस्था में श्रमिकों का बड़ा हिस्सा अभी भी पारंपरिक क्षेत्रों में काम करता है. लगभग 40 से 45 प्रतिशत लोग कृषि और उससे जुड़े कामों में लगे हैं, जबकि उद्योग और सेवा क्षेत्र में भी बड़ी संख्या में लोग काम करते हैं.
(Image credit: Canva)

3.सबसे ज्यादा असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं श्रमिक

सबसे ज्यादा असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं श्रमिक
3

भारत की एक बड़ी खासियत यह है कि यहां करीब 90 प्रतिशत से अधिक श्रमिक असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं. इसमें ठेला चलाने वाले, दिहाड़ी मजदूर, छोटे कारीगर, घरेलू कामगार और छोटे व्यवसायों से जुड़े लोग शामिल हैं. संगठित क्षेत्र में सरकारी नौकरियां, सार्वजनिक उपक्रम और बड़ी निजी कंपनियों के कर्मचारी आते हैं, लेकिन इनकी संख्या कुल श्रमिकों के मुकाबले काफी कम है.
(Image credit: Canva)

4.सबसे ज्यादा श्रमिक किस राज्य में हैं?

सबसे ज्यादा श्रमिक किस राज्य में हैं?
4

डेटा कॉमन्स की रैंकिंग मुताबिक उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा श्रमिक पाए जाते हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह इसकी बड़ी आबादी और कृषि पर अधिक निर्भरता है. यहां बड़ी संख्या में लोग खेती और उससे जुड़े कामों से अपनी आजीविका चलाते हैं. यही कारण है कि उत्तर प्रदेश को देश का अन्न भंडार भी कहा जाता है. गेहूं, चावल, गन्ना और आलू जैसे फसलों के उत्पादन में यह राज्य अग्रणी है, जिससे यहां श्रमिकों की मांग भी ज्यादा रहती है.
(Image credit: Canva)

5.यूपी के बाद इन राज्यों का आता है नंबर

यूपी के बाद इन राज्यों का आता है नंबर
5

उत्तर प्रदेश के बाद मजदूरों की संख्या के मामले में महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और बिहार का नंबर आता है. इन राज्यों में कृषि के साथ-साथ उद्योग और सेवा क्षेत्र में भी रोजगार के अवसर मौजूद हैं. खासकर महाराष्ट्र जैसे राज्य में औद्योगिक विकास के कारण श्रमिकों की मांग काफी अधिक रहती है.
(Image credit: Canva)

6. प्रवासी श्रमिकों की संख्या

 प्रवासी श्रमिकों की संख्या
6

भारत में प्रवासी श्रमिकों की संख्या भी काफी बड़ी है. अनुमान है कि करोड़ों लोग रोजगार की तलाश में एक राज्य से दूसरे राज्य या गांव से शहर की ओर जाते हैं. इनमें से कई लोगों को स्थिर और सुरक्षित रोजगार नहीं मिल पाता, जिससे वे बेहतर वेतन और काम के माहौल की मांग करते रहते हैं, जैसा कि नोएडा में चल रहे प्रदर्शन में देखा जा रहा है.
(Image credit: Canva)
 

7.विविध है भारत का श्रम ढांचा

विविध है भारत का श्रम ढांचा
7

भारत का श्रम ढांचा बहुत बड़ा और विविध है. जहां एक ओर कृषि अब भी सबसे बड़ा रोजगार देने वाला क्षेत्र है, वहीं दूसरी ओर उद्योग और सेवा क्षेत्र तेजी से बढ़ रहे हैं. लेकिन असंगठित क्षेत्र की बड़ी हिस्सेदारी और कामकाजी परिस्थितियों की चुनौतियां आज भी श्रमिकों के लिए एक बड़ी समस्या बनी हुई हैं.
(Image credit: Canva)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement
Advertisement