एजुकेशन
Jaya Pandey | May 05, 2026, 05:07 PM IST
1.भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा आती है आंधी?

भारत का मौसम बेहद विविध और अनोखा है. देश के अलग-अलग हिस्सों में एक ही समय पर अलग-अलग तरह का मौसम देखने को मिलता है. कहीं तेज गर्मी होती है तो कहीं ठंडक बनी रहती है और कुछ इलाके ऐसे भी हैं जहां आंधी-तूफान अक्सर आते हैं.
(Image: AI Generated)
2.दो तरह की होती हैं आंधियां

IMD के आंकड़ों और क्लाइमेट रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में आंधी-तूफानों को मुख्य रूप से दो रूपों में समझा जाता है. एक गरज-चमक वाले तूफान (थंडरस्टॉर्म) होते हैं जबकि दूसरी धूल भरी आंधियां होती हैं. आज हम बताएंगे कि दोनों ही रूपों की आंधियां कौन-से राज्यों में सबसे ज्यादा आती हैं.
(Image Credit: Canva)
3.थंडरस्ट्रोम के मामले में कौन-सा राज्य टॉप पर?

थंडरस्ट्रोम के मामले में असम और पश्चिम बंगाल सबसे आगे माने जाते हैं. खासकर असम के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में सालभर में करीब 100 से 120 दिन तक आंधी-तूफान दर्ज किए जाते हैं.
(Image Credit: Canva)
4.थंडरस्ट्रोम के मामले में पश्चिम बंगाल की स्थिति

वहीं पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी क्षेत्रों में भी ऐसी ही स्थिति देखने को मिलती है. यहां प्री-मानसून सीजन में आने वाले तूफानों को काल बैसाखी कहा जाता है. ये तेज हवाओं, बिजली और बारिश के साथ अचानक आते हैं. ओडिशा भी ऐसी आंधियों के मामले में काफी संवेदनशील है. यहां के उत्तरी जिलों में साल में बड़ी संख्या में गरज-चमक वाले दिन दर्ज होते हैं.
(Image Credit: Canva)
5.किस राज्य में सबसे ज्यादा आती हैं धूलभरी आंधियां?

दूसरी तरफ, अगर धूल भरी आंधियों यानी डस्ट स्टॉर्म्स की बात करें, तो उत्तर-पश्चिमी भारत इस मामले में सबसे ज्यादा प्रभावित रहता है. राजस्थान इसमें टॉप पर है. यहां थार रेगिस्तान का बड़ा हिस्सा मौजूद है. गर्मियों के दौरान खासकर अप्रैल से जून के बीच, यहां तेज गर्म और शुष्क हवाएं चलती हैं जिन्हें लू कहा जाता है. ये हवाएं ढीली रेत को उड़ा देती हैं, जिससे धूल भरी आंधियां बनती हैं. कई बार ये आंधियां इतनी तेज होती हैं कि विजिबिलटी काफी कम हो जाती है और जनजीवन प्रभावित होता है.
(Image Credit: Canva)
6.धूल भरी आंधी के मामले में ये राज्य भी हैं टॉप पर

राजस्थान के बाद हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी डस्ट स्टोर्म का असर देखा जाता है. दिल्ली भी अक्सर इन धूल भरी आंधियों से प्रभावित होता है. दिल्ली में राजस्थान से पश्चिमी हवाएं धूल लेकर आती हैं.
(Image Credit: Canva)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.