Advertisement

कौन-सी पढ़ाई बनाती है CEO? जानें नटराजन चंद्रशेखरन से लेकर आदित्य पुरी तक को किन डिग्रियों ने बनाया भारत का टॉप बिजनेस लीडर

आज हम आपको देश की टॉप कंपनियों के सीईओ और फाउंडर्स की डिग्रियों के बारे में बताएंगे जिससे आपको समझ आएगा कि सफलता सिर्फ एक खास डिग्री से नहीं, बल्कि सही स्किल, मेहनत और समय पर लिए गए फैसलों से मिलती है...

Jaya Pandey | Apr 08, 2026, 02:07 PM IST

1.किस पढ़ाई ने बनाया इन CEOs को सफल

किस पढ़ाई ने बनाया इन CEOs को सफल
1

बोर्ड परीक्षाएं लगभग खत्म हो चुकी हैं और कुछ के नतीजे आ चुके हैं, जबकि बाकी का इंतजार है. ऐसे समय में ज्यादातर स्टूडेंट्स अपने करियर और आगे की पढ़ाई को लेकर कन्फ्यूजन में रहते हैं. कौन-सा कोर्स चुनें, किस फील्ड में जाएं, ऐसे सवाल आम हैं. ऐसे में देश की बड़ी कंपनियों के सफल लीडर्स की शिक्षा और करियर को जानना काफी मददगार हो सकता है. इससे समझ आता है कि सफलता सिर्फ एक खास डिग्री से नहीं, बल्कि सही स्किल, मेहनत और समय पर लिए गए फैसलों से मिलती है.

Advertisement

2.नटराजन चंद्रशेखरन

नटराजन चंद्रशेखरन
2

नटराजन चंद्रशेखरन टाटा संस के चेयरमैन हैं. उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई तमिल मीडियम के सरकारी स्कूल से की. इसके बाद उन्होंने कोयंबटूर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से एप्लाइड साइंसेज में ग्रेजुएशन किया और NIT त्रिची से MCA की डिग्री हासिल की. बिना IIT या IIM की डिग्री के भी वे भारत के सबसे बड़े बिजनेस ग्रुप्स में से एक का नेतृत्व कर रहे हैं. उनकी टेक्नोलॉजी समझ और लीडरशिप स्किल ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया.
(Image: Social Media)

3.राजेश गोपीनाथन

राजेश गोपीनाथन
3

राजेश गोपीनाथन टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के पूर्व CEO रहे हैं. उन्होंने भी NIT त्रिची से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की. इसके बाद IIM अहमदाबाद से मैनेजमेंट की डिग्री ली. उनकी तकनीकी और मैनेजमेंट दोनों में मजबूत पकड़ ने उन्हें एक ग्लोबल IT कंपनी को सफलतापूर्वक संभालने में मदद की.
(Image: Social Media)

4.किरण मजूमदार-शॉ

किरण मजूमदार-शॉ
4

किरण मजूमदार-शॉ बायोकॉन की फाउंडर हैं. उन्होंने बंगलौर यूनिवर्सिटी से जूलॉजी में ग्रेजुएशन किया. इसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के बैलेरेट कॉलेज से ब्रूइंग यानी बीयर मेकिंग में ट्रेनिंग ली. उनका यह अलग रास्ता बाद में बायोटेक इंडस्ट्री में काम आया क्योंकि फर्मेंटेशन की समझ इस क्षेत्र में बहुत महत्वपूर्ण होती है.
(Image: Social Media)

5.संजीव मेहता

संजीव मेहता
5

संजीव मेहता हिंदुस्तान यूनिलीवर के पूर्व CEO हैं. उन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंसी की पढ़ाई की और बाद में हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के एडवांस्ड मैनेजमेंट प्रोग्राम को पूरा किया. उनकी फाइनेंशियल समझ और ग्लोबल एक्सपोजर ने उन्हें अलग-अलग देशों में कंपनी को आगे बढ़ाने में मदद की.
(Image: Social Media)

6.आदित्य पुरी

आदित्य पुरी
6

आदित्य पुरी ने HDFC बैंक को भारत के सबसे सफल बैंकों में से एक बनाया. उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से कॉमर्स की डिग्री ली और फिर चार्टर्ड अकाउंटेंट बने. उनकी मजबूत फाइनेंशियल प्लानिंग और रिस्क मैनेजमेंट स्किल्स ने बैंक को लगातार आगे बढ़ाया.
(Image: Social Media)

7.उदय कोटक

उदय कोटक
7

उदय कोटक कोटक महिंद्रा बैंक के फाउंडर और CEO हैं. उन्होंने सिडेनहैम कॉलेज से कॉमर्स की पढ़ाई की और फिर जमनालाल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज से मैनेजमेंट किया. उन्होंने बहुत कम पूंजी से शुरुआत करके एक बड़े वित्तीय साम्राज्य का निर्माण किया. आज HDFC देश के प्रमुख बैंकों में गिना जाता है.
(Image: Social Media)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement
Advertisement