एजुकेशन
Jaya Pandey | May 12, 2026, 11:31 AM IST
1.ग्लोबलाइजेशन और टेक्नोलॉजी ने बदला बिजनेस का तरीका

ग्लोबलाइजेशन ने हमारे बिजनेस के तरीके को पूरी तरह से बदल दिया है. अब लोग दुनिया के किसी भी हिस्से में बैठे व्यक्ति या कंपनी के साथ इंटरनेट, फोन, ईमेल या सोशल मीडिया के जरिए आसानी से संपर्क कर सकते हैं. तकनीक के विकास ने व्यापार को पहले की तुलना में अधिक तेज, आसान और ग्लोबल बना दिया है और इससे इंटरनेशनल बिजनेस पहले से कही अधिक बढ़ गया है.
(Image: AI Generated)
2.बिजनेस की भाषा किसे कहा जाता है?

ग्लोबलाइजेशन के इस दौर में हर दिन लाखों लोग और कंपनियां एक-दूसरे के साथ व्यापारिक गतिविधियों में शामिल होते हैं. ऐसे में यह जरूरी हो गया है कि दुनियाभर में बिजनेस करने के लिए कम्युनिकेशन की एक ऐसी भाषा हो जिसे अधिकतम लोग समझ सकें और इसका इस्तेमाल अलग-अलग देशों के लोग आसानी से कर सकें. आज हम आपको दुनिया की उस लैंग्वेज के बारे में बताएंगे जिसे बिजनेस की भाषा भी कहा जाता है.
(Image Credit: Canva)
3.इंग्लिश को क्यों कहा जाता है लैंग्वेज ऑफ बिजनेस?

इंग्लिश को लैंग्वेज ऑफ बिजनेस कहा जाता है क्योंकि इसका दुनियाभर में व्यापक रूप से इस्तेमाल होता है. यह दुनिया में सबसे अधिक बोली और समझी जाने वाली भाषाओं में से एक है. करोड़ों लोग इसे अपनी पहली या दूसरी भाषा के रूप में इस्तेमाल करते हैं. यही कारण है कि विभिन्न देशों के लोगों के बीच एक साझा संवाद भाषा के रूप में इंग्लिश काम करती है.
(Image Credit: Canva)
4.बिजनेस की दुनिया में इंग्लिश को क्यों मिलती है प्राथमिकता?

इंग्लिश कई देशों की या तो ऑफिशियल लैंग्वेज है या शिक्षा, प्रशासन और व्यापार में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल किया जाता है. इंटरनेशनल कंपनियों के लिए एक ऐसी भाषा का इस्तेमाल करना अधिक सुविधाजनक होता है जिसे उनके अधिक से अधिक कर्मचारी और कस्टमर समझ सकें. अंग्रेजी इस जरूरत को पूरा करती है इसलिए इसे बिजनेस की दुनिया में प्राथमिकता दी जाती है.
(Image Credit: Canva)
5.कैसे इंग्लिश बनी लैंग्वेज ऑफ बिजनेस?

इंग्लिश के लैंग्वेज ऑफ बिजनेस बनने के पीछे ऐतिहासिक वजह भी है. ब्रिटिश साम्राज्य के विस्तार के दौरान यह भाषा कई महाद्वीपों में पहुंची और बाद में संयुक्त राज्य अमेरिका की आर्थिक शक्ति, विज्ञान, तकनीक और वैश्विक व्यापार में बढ़ते प्रभाव ने अंग्रेजी को और अधिक मजबूत स्थिति दी. धीरे-धीरे यह अंतरराष्ट्रीय व्यापार, शिक्षा और पेशेवर संवाद की सामान्य भाषा बन गई.
(Image Credit: Canva)
6.कॉरपोरेट इंडस्ट्री में इंग्लिश की भूमिका

आज की आधुनिक कॉरपोरेट इंडस्ट्री में भी इंग्लिश की भूमिका काफी अहम है. अधिकतर इंटरनेशनल कंपनियों में ईमेल, मीटिंग, सेमिनार, बिजनेस रिपोर्ट और ऑनलाइन समिट में इंग्लिश का इस्तेमाल किया जाता है. यहां तक की गैर अंग्रेजी भाषी देश भी वैश्विक प्रतिस्पर्धा में बने रहने के लिए अपने कर्मचारियों को अंग्रेजी सिखाने और कंपनी के कामकाज में इसका इस्तेमाल बढ़ाने पर जोर देते हैं.
(Image Credit: Canva)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.