Advertisement

भारत की सबसे लंबी रेल टनल कौन-सी है? इन 6 सुरंगों का सफर बन जाएगा यादगार

भारत में लाखों लोग रोजाना ट्रेन से देश में सफर करते हैं और वो टनल से भी गुजरते होंगे. लेकिन ऐसे कम लोग है, जो टनल के सफर का अनुभव लेना चाहते हैं. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि भारत की सबसे लंबी टनल कौन-सी है और आप यहां 6 सबसे बड़ी सुरंगों से गुजरती है.

मोहम्मद साबिर | May 18, 2026, 05:27 PM IST

1.जनासु सुरंग (Janasu Tunnel)

जनासु सुरंग (Janasu Tunnel)
1

उत्तराखंड में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग ब्रॉड गेज में जनासु सुरंग की खुदाई पूरी चुकी है और इसे जल्द से जल्द तैयार किया जा रहा है. ये सुरंग भारत की सबसे लंबी टनल होने वाली है. ये 14.57 किलोमीटर लंबी सुरंग होगी. 
 

Advertisement

2.टनल टी-49 (Tunnel T-49)

टनल टी-49 (Tunnel T-49)
2

जम्मू और कश्मीर की टनल टी-49 देश की पहली सबसे लंबी टनल है और अब जनसु सुरंग भारत की सबसे लंबी टनल बनने के लिए तैयार है. टनल टी-49 उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला तक गुजरती है. इसकी लंबाई करीब लगभग 12.75 किलोमीटर लंबी है.
 

3.पीर पंजाल रेलवे सुरंग (Pir Panjal Railway Tunnel)

पीर पंजाल रेलवे सुरंग (Pir Panjal Railway Tunnel)
3

भारक के जम्मू-कश्मीर में ही तीसरी सबसे लंबी टनल है. पीर पंजाल रेलवे सुरंग करीब 11.2 किलोमीटर लंबी है. ये कश्मीर घाटी को काजीगुंड को जम्मू क्षत्र के बनिहास से जोड़ती है. 
 

4.टनल टी-44 (Tunnel T-44)

टनल टी-44 (Tunnel T-44)
4

जम्मू-कश्मीर में मौजूद टनल टी-44 उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला को जोड़ती है. ये सुरंग करीब 9.8 किलोमीटर लंबी है. 
 

5.ईस्ट-वेस्ट मेट्रो टनल (East-West Metro Tunnel)

ईस्ट-वेस्ट मेट्रो टनल (East-West Metro Tunnel)
5

ईस्ट-वेस्ट मेट्रो टनल भारत की पहली पानी के नीचे से गुजरने वाली सुरंग है. ये सुरंग हुगली नदी  के नीचे से निकलकर साल्ट लेक को हावड़ा से जोड़ती है. कोलकाता की इस सुरंग की लंबाई करीब 10.80 किलोमीटर है. 
 

6.टनल टी-49 का एस्केप टनल (Escape Tunnel of Tunnel T-49)

टनल टी-49 का एस्केप टनल (Escape Tunnel of Tunnel T-49)
6

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में सुंबर स्टेशन और खारी स्टेशनों के बीच मौजूद है. टनल टी-49 का एस्केप टनल की लंबाई करीब 12.75 किलोमीटर है. टनल को इमरजेंसी स्थिति में राहत और बचाव कार्य के लिए मुख्य टनल के रूप में बनाया गया है.
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement