एजुकेशन
Jaya Pandey | May 06, 2026, 01:26 PM IST
1.ट्रेनों के अलग-अलग रंग के कोच का क्या मतलब है?

दुनियाभर में ट्रेनें ट्रांसपोर्ट का सबसे आरामदायक और किफायती साधन मानी जाती हैं. हर देश की ट्रेनों का रंग अलग होता है और भारत में तो अलग-अलग रंग की ट्रेनें आसानी से देखने को मिल जाती हैं. ये रंग केवल दिखावे के लिए नहीं होते, बल्कि इनके पीछे खास वजह और जानकारी छिपी होती है जिसके बारे में हम आपको आगे बताने वाले हैं.
(Image Credit: Wikimedia Commons)
2.विज़ुअल लैंग्वेज का काम करते हैं ट्रेन

ट्रेनों में रंग एक तरह की विज़ुअल लैंग्वेज का काम करते हैं. इससे यात्री बिना ज्यादा पढ़े-लिखे भी ट्रेन के प्रकार और सुविधाओं का अंदाजा लगा सकते हैं. भारतीय रेलवे ने अलग-अलग रंगों के जरिए ट्रेनों को पहचानना आसान बनाया है. भारतीय रेलवे का कलर कोड सिस्टम चेन्नई के इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) की देन है, जो दुनिया के सबसे बड़े रेल कोच मैन्युफैक्चरर में से एक है.
(Image Credit: Wikimedia Commons)
3.नीले और लाल कोच का मतलब

भारत की ट्रेनों में नीले रंग का कोच सबसे आम होता है, जो जनरल या स्लीपर क्लास के लिए इस्तेमाल किया जाता है. भारतीय रेलवे लाल या मैरून रंग के कोच आधुनिक LHB(Linke Hofmann Busch) कोच होते हैं. ये जर्मन तकनीक पर आधारित हैं और ज्यादा सुरक्षित, तेज और आरामदायक माने जाते हैं.
(Image Credit: Wikimedia Commons)
4.हरे रंग के कोच का मतलब

वहीं, हरे रंग के कोच कुछ खास रूट्स या मीटर गेज ट्रेनों में देखे जाते हैं, जो बजट ट्रेनों के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं. भारत की वंदे भारत एक्सप्रेस सफेद या हल्के रंग की ट्रेन है जो आधुनिक और सेमी-हाई-स्पीड सेवाओं का संकेत देती हैं, जिनमें बेहतर तकनीक और सुविधाएं होती हैं.
(Image Credit: Wikimedia Commons)
5.फ्रांस और जर्मनी की ट्रेनों का रंग

दुनिया के दूसरे देशों में भी रंगों का इस्तेमाल इसी तरह किया जाता है. फ्रांस की TGV ट्रेनें आमतौर पर सिल्वर और नीले रंग में होती हैं. ये गति और आधुनिकता को दर्शाती हैं. जर्मनी में Deutsche Bahn की हाई-स्पीड ICE ट्रेनें की पहचान उनका सफेद रंग बन चुका है जिसमें लाल पट्टी बनी होती है.
(Image Credit: Wikimedia Commons)
6.जापान और अमेरिका की ट्रेनों का रंग

जापान की Shinkansen ट्रेनों में सफेद बेस के साथ अलग-अलग रंग की धारियां होती हैं. ये रूट और सर्विस कैटिगरी का संकेत देती हैं. वहीं, अमेरिका में Amtrak अपनी ट्रेनों में नीला, लाल और सिल्वर रंग इस्तेमाल करता है. ये रंग उसकी ब्रांड पहचान को दिखाता है.
(Image Credit: Wikimedia Commons)
7.समय के साथ बदलते रहे हैं ट्रेनों के रंग

रेलवे के रंग समय के साथ बदलते भी रहे हैं और इसने विकास की कहानी को बयां किया है. भारत में पहले अधिकतर ट्रेनें गहरे मैरून रंग की होती थीं, लेकिन बाद में नीला रंग आम हो गया. अब लाल LHB कोच और सफेद आधुनिक ट्रेनें यह दिखाती हैं कि रेलवे तकनीक कितनी आगे बढ़ चुकी है. इसके अलावा कोच पर बनी धारियां और निशान भी जानकारी देते हैं. जैसे पीली धारियां दिव्यांग यात्रियों के लिए बने कोच का संकेत देते हैं. कुछ खास निशान अनरिजर्व्ड डिब्बों की पहचान में मदद करते हैं.
(Image Credit: Wikimedia Commons)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.