Advertisement

गौरव खन्ना के पास हैं कौन-कौन सी डिग्रियां? एक्टर बनने से पहले IT फर्म में इस पोस्ट पर किया था काम

बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट गौरव खन्ना को फैंस इस बार सीजन को जीतते हुए देखना चाहते हैं, आज हम आपको बताएंगे कि उनके पास कौन-कौन सी डिग्रियां हैं और एक्टर बनने से पहले वह कौन सा काम करते थे...

जया पाण्डेय | Nov 10, 2025, 04:15 PM IST

1.कितने पढ़े-लिखे हैं गौरव खन्ना?

कितने पढ़े-लिखे हैं गौरव खन्ना?
1

'बिग बॉस 19 'ने छोटे पर्दे पर धूम मचाई हुई है. हर दिन यह गेम नया रुख ले रहा है और दर्शक भी इस शो का खूब लुत्फ उठा रहे हैं. इस शो के कंटेंस्टेंट गौरव खन्ना भी काफी चर्चा में बने हुए हैं और उनके फैंस उन्हें इस बार का सीजन जीतते हुए देखना चाहते हैं. आज हम आपको बताएंगे कि वह कितना पढ़े लिखे हैं.

Advertisement

2.'बिग बॉस 19' के सबसे महंगे कंटेस्टेंट

'बिग बॉस 19' के सबसे महंगे कंटेस्टेंट
2

गौरव खन्ना को 'बिग बॉस 19' के लिए मोटी रकम मिल रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार, वह इस विवादित रियलिटी शो में प्रति एपिसोड ₹2.5 करोड़ की फीस ले रहे हैं, जो उन्हें इस सीज़न का सबसे ज्यादा कमाई करने वाला कंटेस्टेंट बनाती है.

3.कॉर्पोरेट करियर से शुरुआत

कॉर्पोरेट करियर से शुरुआत
3

बहुत कम लोग जानते हैं कि एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले गौरव खन्ना एक कॉर्पोरेट कर्मचारी थे. उन्होंने उत्तर प्रदेश के कानपुर से ग्रेजुएशन और एमबीए की पढ़ाई पूरी की थी. एमबीए के बाद, उन्होंने लगभग एक साल तक एक आईटी फर्म में मार्केटिंग मैनेजर के तौर पर भी नौकरी की थी.

4.इन टीवी शो ने गौरव खन्ना को घर-घर दिलाई पहचान

इन टीवी शो ने गौरव खन्ना को घर-घर दिलाई पहचान
4

सीआईडी, तेरे बिन और जीवन साथी जैसे टीवी सीरियल्स ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई. कुसुम, मेरी डोली तेरे अंगना, अर्धांगिनी-जीवन साथी, लव ने मिला दी जोड़ी, चंद्रकांता, चंद्रगुप्त मौर्य और सिद्धांत जैसे टीवी शो में भी वह दिखाई दिए. 

5.सबसे अमीर टेलीविजन एक्टर्स में से एक हैं गौरव खन्ना

सबसे अमीर टेलीविजन एक्टर्स में से एक हैं गौरव खन्ना
5

गौरव खन्ना एक्टिंग के अलावा टीवी होस्ट और एंकर की भी रहे हैं. 2011 में उन्होंने सरोज खान के साथ नचले वे की होस्टिंग की थी. उन्होंने 9XM के जलवा फोर 2 का 1 और बॉक्स क्रिकेट लीग जैसे रियलिटी एंटरटेनमेंट प्रतियोगिता शो में भी भाग लिया है. फिलहाल वह शो अनुपमा में अनुज कपाड़िया की भूमिका निभा रहे हैं. वह हिंदी मनोरंजन जगत के सबसे अमीर टेलीविजन एक्टर्स में से एक माने जाते हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement