Advertisement

मेजर मोहित शर्मा के पास थीं कौन-कौन सी डिग्रियां? 'धुरंधर' से फिर से चर्चा में आए ये बहादुर आर्मी ऑफिसर

आज हम आपको बताएंगे कि मेजर मोहित शर्मा कितने पढ़े-लिखे थे जिनके परिवार वाले 'धुरंधर' को उनके बेटे पर आधारित फिल्म बता रहे हैं...

जया पाण्डेय | Dec 02, 2025, 06:07 PM IST

1.मेजर मोहित शर्मा का एजुकेशन क्वॉलिफिकेशन

मेजर मोहित शर्मा का एजुकेशन क्वॉलिफिकेशन
1

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' की वजह से मेजर मोहित शर्मा एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं. उनके परिवार ने दावा किया है कि यह फिल्म उनके बेटे पर आधारित है जबकि फिल्म मेकर्स ने इससे इनकार किया है. इन सबके बीच आज हम बताएंगे कि मेजर मोहित शर्मा का एजुकेशन क्वॉलिफिकेशन क्या था?

Advertisement

2.किस स्कूल से पढ़े हैं मेजर मोहित शर्मा?

किस स्कूल से पढ़े हैं मेजर मोहित शर्मा?
2

मेजर मोहित शर्मा का जन्म राजेंद्र प्रसाद शर्मा और सुशीला शर्मा के घर हुआ था. उन्होंने गाजियाबाद के दिल्ली पब्लिक स्कूल से 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की. इससे पहले उन्होंने कुछ समय तक साउथ एक्सटेंशन दिल्ली के मानव स्थली स्कूल और साहिबाबाद के होली एंजेल्स स्कूल से भी पढ़ाई की.

3.इस इंजीनियरिंग कॉलेज में लिया एडमिशन

इस इंजीनियरिंग कॉलेज में लिया एडमिशन
3

12वीं के बाद उन्होंने एनडीए का एग्जाम दिया. इसके साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र के श्री संत गजानन महाराज कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में भी एडमिशन ले लिया.उनका एसएसबी इंटरव्यू भोपाल में हुआ और दिसंबर 1995 में वह नेशनल डिफेंस एकेडमी में शामिल हो गए. साल 1998 में वह नेशल मिलिट्री एकेडमी का हिस्सा बने और उन्हें बटालियन कैडेट एडजुटेंट नियुक्त किया गया. 

4.1999 में लेफ्टिनेंट के रूप में मिला कमीशन

1999 में लेफ्टिनेंट के रूप में मिला कमीशन
4

दिसंबर 1999 में मोहित शर्मा को लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन मिला. साल 2002 में मोहित ने पैरा (विशेष बल) में भर्ती होने का विकल्प चुना और सफलतापूर्वक प्रोबेशन पूरा करने के बाद जून 2003 में वे एक प्रशिक्षित पैरा कमांडो बन गए. 11 दिसंबर 2005 को उन्हें मेजर के पद पर प्रमोट किया गया.

5.2009 में कश्मीर में शहीद हुए मेजर मोहित शर्मा

2009 में कश्मीर में शहीद हुए मेजर मोहित शर्मा
5

मार्च 2004 में एक ऑपरेशन में उनकी बहादुरी के लिए उन्हें सेना पदक से सम्मानित किया गया. उन्हें बेलगाम में प्रशिक्षक के रूप में तैनात किया गया और उन्हें बेलगाम में कमांडो को प्रशिक्षित करने की ज़िम्मेदारी दी गई जहां उन्होंने दो साल तक ट्रेनिंग दी. मोहित शर्मा इसके बाद 2008 में कश्मीर चले गए जहां 2009 में उनकी शहादत हुई.

6.2010 में मरणोपरांत मेजर मोहित शर्मा को मिला अशोक चक्र

2010 में मरणोपरांत मेजर मोहित शर्मा को मिला अशोक चक्र
6

कुपवाड़ा ऑपरेशन के दौरान मेजर मोहित शर्मा के दिए गए सर्वोच्च बलिदान के लिए उन्हें 26 जनवरी 2010 को देश के सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार 'अशोक चक्र ' से सम्मानित किया गया. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement