एजुकेशन
Jaya Pandey | Dec 21, 2025, 09:55 AM IST
1.'भय- द गौरव तिवारी मिस्ट्री' से चर्चा में आए गौरव तिवारी

हाल ही में अमेजन एमएक्स प्लेयर पर आई सीरीज 'भय- द गौरव तिवारी मिस्ट्री' को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. इस सीरीज में मशहूर पैरानॉर्मल इंवेस्टिगेटर गौरव तिवारी का किरदार करण टैकर ने निभाया है. आज हम आपको गौरव तिवारी के एजुकेशन क्वॉलिफिकेशन के बारे में बताएंगे.
2.गौरव तिवारी कौन थे?

गौरव तिवारी एक प्रसिद्ध भारतीय पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर, यूएफओ फील्ड इन्वेस्टिगेटर और इंडियन पैरानॉर्मल सोसाइटी (आईपीएस) के सीईओ और फाउंडर थे. वे एक प्रशिक्षित कमर्शियल पायलट भी थे और एक्टिंग में भी उनकी दिलचस्पी थी.
3.किस स्कूल में पढ़े थे गौरव तिवारी?

2 सितंबर 1984 को बिहार के पटना में जन्मे गौरव तिवारी ने शुरुआत में फिल्म और टेलीविजन में एक एक्टर के रूप में अपना करियर बनाया. उन्होंने टैंगो चार्ली जैसी फिल्मों में अभिनय किया. उन्होंने साल 2009 में भारत लौटने के बाद इंडियन पैरानॉर्मल सोसाइटी की स्थापना की जो साइंटिफिक रिसर्च पर केंद्रित थी.
4.गौरव तिवारी का एजुकेशन क्वॉलिफिकेशन

अगर उनकी पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो उनकी स्कूलिंग हैदराबाद में केंद्रीय विद्यालय और नोएडा के न्यू R J C पब्लिक हाई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने अमेरिका के फ्लोरिडा में ऑरलेंडो फ्लाइट ट्रेनिंग से प्लेन उड़ाने की ट्रेनिंग ली. वह टेक्सास के MVP एरो एकेडमी के ड्रॉपआउट रहे हैं.
5.गौरव तिवारी के पास थी कौन-कौन सी डिग्रियां?

इसके बाद उन्होंने आत्माओं में दिलचस्पी की वजह से IMHS मेटाफिजिक्स इंस्टीट्यूट से फेटाफिजिकल ह्यूनिस्टिक साइंस में बैचलर्स और इसके बाद पीएचडी भी की. 7 जुलाई 2016 को दिल्ली के द्वारका स्थित उनके घर में उनकी रहस्यमयी परिस्थितियों में उनकी मौत हो गई.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.