एजुकेशन
Jaya Pandey | Jul 09, 2025, 04:55 PM IST
1.कैसे बनें टॉपर स्टूडेंट?

टॉपर स्टूडेंट्स में औरों से ज्यादा बुद्धि नहीं होती बल्कि उनकी आदतें उन्हें कक्षा में सबसे अलग और टॉप बनाती हैं. बढ़ियां नोट्स बनाना भी उन्हीं आदतों में से एक होता है. आज हम आपको 5 तरीके बताएंगे जिसके मुताबिक नोट्स बनाकर आप भी बेहतर नोट्स बना सकते हैं और कक्षा में टॉपर स्टूडेंट बन सकते हैं.
2.Cornell Method

इस तरीके में आपके पेज को 3 भागों में बांटा जाता है. पहला नोट लिखने के लिए दूसरा बाएं ओर पतली जगह और पेज के नीचे समरी लिखने की जगह. लेक्चर के दौरान और बीच में नोट्स बना सकते हैं. पतली जगह में जरूरी कीवर्ड लिखते हैं और आखिर में समरी लिखते हैं. इससे आपको रिवीजन में काफी मदद मिलती है.
3.Mapping Method

जिन स्टूडेंट्स को चित्र देखकर याद होता है, यह तरीका उनके लिए बेस्ट है. साइंस और हिस्ट्री सब्जेक्ट के लिए यह सही टेक्निक है. सेंटर में मुख्य विचार से शुरू करें और सब सबजेक्ट के साथ आगे बढ़ें जिससे कॉन्सेप्ट का एक जाल बन जाएगा. विज़ुअल लेआउट आपको जानकारी को अधिक स्पष्ट रूप से याद रखने और परीक्षा के दौरान रिवीजन में मदद करेगा.
4.Charting Method

अगर आप क्लासिफिकेशन, ऐतिहासिक घटनाओं, मेडिकल सिम्पटम और केस स्टडी के नोट्स बना रहे हैं तो चार्टिंग मैथड आपके लिए बेस्ट रहेगा. इसमें आप तालिका बनाकर इन्फॉर्मेशन लिखते हैं. इससे आपका डेटा व्यवस्थित रहता है और पढ़ने में आसानी होती है.
5.फ्लो मैथड

यह कोई निश्चित संरचना नहीं है बल्कि इसमें विजुअल, कीवर्ड, एरो और डायग्राम की मदद से नोट्स बनाया जाता है. इससे क्रिटिकल थिंकिंग में मदद मिलती है. कई स्टूडेंट्स इस तरीके का इस्तेमाल करते हैं जिससे वह कंटेंट से एक्टिवली इंगेज रहते हैं.
6.डिजिटल नोट्स- एप्स की मदद से

आज के डिजिटल युग में आप नोशन, वननोट या गुटनोट्स की मदद से अपने डिजिटल नोट्स बना सकते हैं. इसमें आप टाइपिंग, ड्राइंग, हाइपरलिंकिंग और रिसोर्स को एंबेड कर सकते हैं. इसपर अगर आप नोट्स बनाते हैं तो एक ही डिवाइस से आसानी से कई सब्जेक्ट के नोट्स को एक्सेस कर सकते हैं.