Advertisement

दुनिया के टॉप 5 देश जो सबसे ज्यादा करते हैं कैश का इस्तेमाल, जानें इस लिस्ट में किस नंबर पर आता है भारत

आज हम आपको उन देशों के बारे में बताएंगे जो अभी भी नकदी पर सबसे ज्यादा निर्भर हैं. जानें इस लिस्ट में भारत किस नंबर पर आता है...

जया पाण्डेय | Nov 13, 2025, 12:19 PM IST

1.दुनिया में सबसे ज्यादा कैश इस्तेमाल करने वाले टॉप 5 देश

दुनिया में सबसे ज्यादा कैश इस्तेमाल करने वाले टॉप 5 देश
1

दुनियाभर में डिजिटल लेनदेन के तरीके तेजी से बढ़ रहे हैं जिसकी वजह से नकदी के इस्तेमाल में गिरावट देखने को मिल रही है. हालांकि दुनिया के कई देश ऐसे हैं जहां आज भी कैश लोगों के लिए महत्वपूर्ण है. आज हम आपको उन देशों के बारे में बताएंगे जो अभी भी नकदी पर सबसे ज्यादा निर्भर हैं.

Advertisement

2.1. म्यांमार (98%)

1. म्यांमार (98%)
2

Forex.se द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार  दुनिया में सबसे अधिक नकदी का उपयोग करने वाले देशों की लिस्ट में म्यांमार सबसे आगे है. यहां 98% दैनिक लेन-देन अभी भी नकदी में होते हैं. यह अत्यधिक निर्भरता बैंकिंग ढांचे की सीमितता के कारण है. इस देश के मुख्य शहरों के बाहर और अधिकांश नागरिकों के पास बैंकिंग सेवाएं नहीं हैं और डिजिटल भुगतान प्रणालियों तक उनकी पहुंच नहीं है.

3.2. इथियोपिया (95%)

2. इथियोपिया (95%)
3

इथियोपिया भी नकदी पर काफी ज्यादा निर्भर है और इसका 95% दैनिक लेन-देन नकद में होते हैं. इसका एक प्रमुख कारण वित्तीय समावेशन की कम दर है. यहां के अधिकतर खासकर ग्रामीण इलाकों के लोगों के पास बैंक खाते नहीं हैं और वे डिजिटल उपकरणों का इस्तेमाल करना भी नहीं जानते.  सरकार ने भ्रष्टाचार और अवैध व्यापार से निपटने के लिए नकदी निकासी को सीमित करने की कोशिश की है लेकिन यहां की अर्थव्यवस्था अभी भी नकदी-प्रधान बनी हुई है.

4.3. गाम्बिया (95%)

3. गाम्बिया (95%)
4

गाम्बिया में भी 95% लेन-देन नकद में होते हैं. राजधानी के बाहर बैंकिंग और इंटरनेट सेवाओं की सीमित पहुंच के कारण ज़्यादातर लोगों के लिए डिजिटल भुगतान किसी काम का नहीं है. विदेश में काम करने वाले यहां अपना धन अक्सर नकद पिकअप सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं क्योंकि उनके घरवालों के पास बैंक खाते नहीं होते.

5.4. अल्बानिया (90%)

4. अल्बानिया (90%)
5

अल्बानिया में 90% दैनिक लेन-देन नकद में होते हैं. दूसरी उच्च आय वाले देशों की तरह अल्बानिया की अर्थव्यवस्था भी बड़ी और अनौपचारिक है, जहां लोग करों से बचने के लिए नकदी का उपयोग करते हैं. बैंकिंग प्रणाली पूरी तरह से आधुनिक नहीं हुई है. कई छोटे व्यवसाय और स्थानीय बाज़ार केवल भौतिक मुद्रा पर निर्भर हैं.

6.5. कंबोडिया (90%)

5. कंबोडिया (90%)
6

कंबोडिया में दैनिक नकदी का उपयोग 90% है हालांकि प्रमुख शहरी केंद्रों में डिजिटल भुगतान बढ़ रहे हैं. ग्रामीण समुदाय अभी भी लगभग पूरी तरह से नकदी में ही लेन-देन करते हैं. इन क्षेत्रों में बैंकों और आधुनिक भुगतान ढांचे तक पहुंच दुर्लभ है. कई नागरिकों के लिए नकदी ही भुगतान का एकमात्र आसानी से उपलब्ध और विश्वसनीय माध्यम है.

7.किस नंबर पर है भारत

किस नंबर पर है भारत
7

इस लिस्ट में भारत टॉप 10 से नीचे है जहां लगभग 70% दैनिक लेनदेन नकद में होते हैं. इस ऊंचे आंकड़ों के बावजूद सरकार समर्थित यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफ़ेस (UPI) के कारण भारत डिजिटल भुगतान में वैश्विक स्तर पर अग्रणी है. UPI ने कई लेनदेन को तेज़ी से ऑनलाइन करने में सक्षम बनाया है.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement