Advertisement

ये भारतीय शख्स रखता है Elon Musk के पैसों का हिसाब-किताब, IIT-IIM नहीं DU से की है पढ़ाई

दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क का बिजनेस हो या अब उनकी नई राजनीति पार्टी, एक भारतीय उनका सबसे बड़ा भरोसेमंद सहयोगी बनकर उभरा है.

राजा राम | Jul 25, 2025, 05:23 PM IST

1.DU से निकले इस टैलेंटेड शख्स पर मस्क ने जताया भरोसा

DU से निकले इस टैलेंटेड शख्स पर मस्क ने जताया भरोसा
1

दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क का बिजनेस हो या अब उनकी नई राजनीति पार्टी, एक भारतीय उनका सबसे बड़ा भरोसेमंद सहयोगी बनकर उभरा है. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़े वैभव तनेजा न केवल टेस्ला जैसी दिग्गज कंपनी के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) हैं, बल्कि अब मस्क की राजनीति में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं. IIT-IIM के दौर में DU से निकले इस टैलेंटेड शख्स को मस्क ने अपनी अमेरिका पार्टी का कोषाध्यक्ष और फाइनेंशियल रिकॉर्ड हेड बनाया है. 

Advertisement

2.हाल ही में अमेरिका की राजनीति में एंट्री

हाल ही में अमेरिका की राजनीति में एंट्री
2

एलन मस्क ने हाल ही में अमेरिका की राजनीति में एंट्री लेते हुए अपनी नई पार्टी 'अमेरिका पार्टी की घोषणा की है. इस पार्टी के लिए उन्होंने जिस व्यक्ति को सबसे अहम जिम्मेदारी दी है, वह कोई अमेरिकी नहीं बल्कि भारत के रहने वाले वैभव तनेजा हैं. मस्क ने उन्हें पार्टी का कोषाध्यक्ष और अभिलेखों के संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी है. 

3.2000 में चार्टर्ड अकाउंटेंट बन गए

2000 में चार्टर्ड अकाउंटेंट बन गए
3

दिलचस्प बात ये है कि वैभव तनेजा ने न तो IIT से पढ़ाई की और न ही IIM से. उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से कॉमर्स की पढ़ाई की और 1999 में ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद वह 2000 में चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) बन गए और फिर 2006 में अमेरिका जाकर CPA की डिग्री हासिल की. 
 

4.बड़ी कंपनी में काम किया

बड़ी कंपनी में काम किया
4

टेस्ला में आने से पहले वैभव ने लगभग 17 साल प्राइसवाटरहाउसकूपर्स (PwC) जैसी बड़ी कंपनी में काम किया, जहां उन्होंने सैकड़ों कंपनियों को IPO फाइलिंग और फाइनेंशियल प्लानिंग में मदद की. बाद में उन्होंने सोलरसिटी जॉइन की, जो बाद में टेस्ला का हिस्सा बन गई. 
 

5.कंपनी का CFO बनाया गया

कंपनी का CFO बनाया गया
5

2017 में टेस्ला से जुड़ने के बाद, वैभव तनेजा ने तेजी से तरक्की की. 2023 में उन्हें कंपनी का CFO बनाया गया और 2024 में उनकी कुल कमाई लगभग 139.5 मिलियन डॉलर (करीब 1157 करोड़ रुपये) रही. हालांकि उनका बेसिक सैलरी सिर्फ 4 लाख डॉलर थी, लेकिन टेस्ला के स्टॉक ऑप्शन्स और इक्विटी बोनस से उनकी आमदनी जबरदस्त रही. 
 

6.भारत में टेस्ला की शुरुआत में भी वैभव की भूमिका काफी अहम

भारत में टेस्ला की शुरुआत में भी वैभव की भूमिका काफी अहम
6

भारत में टेस्ला की शुरुआत में भी वैभव की भूमिका काफी अहम रही. उन्होंने भारत में टेस्ला इंडिया मोटर्स एंड एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर के तौर पर पहला शोरूम खोलने में नेतृत्व किया. 
 

7.वित्तीय गतिविधियों की निगरानी

वित्तीय गतिविधियों की निगरानी
7

अब एलन मस्क ने अपनी अमेरिका पार्टी की कमान भी उन्हें सौंप दी है.  इस भूमिका में वैभव पार्टी के फंड, डोनेशन और सभी वित्तीय गतिविधियों की निगरानी करेंगे, साथ ही कानूनी नियमों का पालन भी सुनिश्चित करेंगे.
 

8.फाइनेंशियल मैनेजर बन चुके हैं

फाइनेंशियल मैनेजर बन चुके हैं
8

ट्रंप से मतभेद के बाद मस्क ने अपनी पार्टी शुरू की है और वैभव तनेजा उनके सबसे भरोसेमंद फाइनेंशियल मैनेजर बन चुके हैं. 


 

Advertisement
Advertisement
Advertisement