Advertisement

जिस उम्र में लोग होश संभालते हैं उसमें बन गए टीचर, कोई हेडमास्टर तो कोई बना प्रोफेसर

आज हम उन युवाओं से मिलनावे जा रहे हैं, जो पढ़ाई-लिखाई और खेल-कूद की उम्र में ही टीचर बन गए हैं. लोग उस उम्र में अपने होश नहीं संभालते हैं, जिस उम्र में ये युवा टीचर बने हैं. लिस्ट में एक प्रोफेसर और हेडमास्टर भी है.

मोहम्मद साबिर | Aug 02, 2025, 09:49 PM IST

1.बाबर अली

बाबर अली
1

भारत के बाबर अली ने 9 साल की उम्र में ही पढ़ाना शुरू कर दिया था. उन्होंने अपने गांव के उन बच्चों को पढ़ाना शुरू किया जिनके पास औपचारिक शिक्षा नहीं पहुंच रही थी. फिर उन्हें सिर्फ 16 साल की उम्र में दुनिया का सबसे कम उम्र के हेडमास्टर का टैग मिल गया. 
 

Advertisement

2.सोबोर्नो इसहाक बारी

सोबोर्नो इसहाक बारी
2

सोबोर्नो इसहाक बारी ने अपनी छोटी से उम्र में ही किताबें लिखनी शुरू कर दी थी और साथ ही कॉलेज की कक्षाओं को पढ़ाया भी. उन्हें हमारी पीढ़ी के आइंस्टीन भी कहा जाता है. उन्हें महज 12 साल की उम्र में प्रोफेसर बन गए थे. 
 

3.शानिया मोहम्मद

शानिया मोहम्मद
3

शानिया मुहम्मद का नाम इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर है. उन्होंने महज 16 साल की उम्र में टीचिंग करनी शुरू कर दी थी. शानिया ओक्लाहोमा सिटी में तीसरी कक्षा को पढ़ाने वाली अमेरिका की सबसे कम उम्र की टीचर बन गईं.
 

4.एड्विन जुकोव्स

एड्विन जुकोव्स
4

एड्विन जुकोव्स ने 17 साल की उम्र में ही कार्लटन रोड अकादमी में एक योग्यता कार्यक्रम में हिस्सा लिया था और फिर वो यूके के सबसे कम उम्र के टीचर बन गए थे. 
 

5.शशांक हजारिका

शशांक हजारिका
5

रिपोर्टस के अनुसार, साशांका हजारिका ने सबसे कम उम्र में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार जीता था और वो ऐसा करने वाली सबसे युवा थीं. वो 2014 से दाही एचएस स्कूल में सहायक शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं. 
 

Advertisement
Advertisement

Advertisement