एजुकेशन
राजा राम | Nov 08, 2025, 05:39 PM IST
1.फौजियों का गढ़ भी कहा जाता है

साल 2022 में रक्षा मंत्रालय द्वारा संसद में पेश किए गए आंकड़ों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश भारतीय सेना का सबसे बड़ा योगदान देने वाला राज्य है. यहां से कुल 2,18,512 जवान इंडियन आर्मी में सेवा दे रहे हैं. इस राज्य को फौजियों का गढ़ भी कहा जाता है.
2.बिहार

दूसरे नंबर पर बिहार का नाम आता है. बिहार से लगभग 1,04,539 जवान इंडियन आर्मी में शामिल हैं. इसमें सेना में 75,026, वायुसेना में 22,797 और नौसेना (Navy) में 6,716 जवान शामिल हैं.
3.राजस्थान

तीसरे स्थान पर राजस्थान है. यहां से 1,03,265 जवान भारतीय सेना में हैं. इनमें सेना में 79,481, वायुसेना में 15,559 और नौसेना में 8,725 जवान सेवा दे रहे हैं.
4.महाराष्ट्र और पांचवे

चौथे नंबर पर महाराष्ट्र और पांचवे पर पंजाब का स्थान है. ये दोनों राज्य भी भारतीय सेना में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं और फौजियों की परंपरा के लिए जाने जाते हैं.
5.विश्व की सबसे सशक्त सेनाओं में शुमार

इन राज्यों से निकलने वाले जवानों की संख्या में ऐतिहासिक परंपरा, सैन्य प्रशिक्षण केंद्र और युवाओं में देशभक्ति की भावना का बड़ा हाथ है. यही कारण है कि भारत आज विश्व की सबसे सशक्त सेनाओं में शुमार है.