Advertisement

बिना IIT गए दुनिया की टॉप कंपनियों पर राज कर रहे ये 5 Indian, जानें कहां-कहां से ली है डिग्री

सफलता का रास्ता केवल आईआईटी से होकर नहीं गुजरता. सही दिशा में मेहनत, नई चीजें सीखने की इच्छा और मौके का सही इस्तेमाल ही आपको सफल बना सकता है. आज हम आपको दुनिया की टॉप कंपनियों के भारतीय मूल के चीफ से मिलाने जा रहे हैं जिन्होंने आईआईटी से पढ़ाई नहीं की है लेकिन फिर भी आज सफलता उनके कदम चूम रही है...

Jaya Pandey | Apr 02, 2026, 01:41 PM IST

1.बिना IIT डिग्री के बने ग्लोबल लीडर

बिना IIT डिग्री के बने ग्लोबल लीडर
1

कुछ लोगों को लगता है कि आईआईटी ही सफलता का एकमात्र रास्ता है, लेकिन हकीकत इससे थोड़ी अलग है. दुनिया की कई टॉप कंपनियों का नेतृत्व भारतीय मूल के ऐसे लोग कर रहे हैं जिन्होंने आईआईटी से पढ़ाई नहीं की, फिर भी अपनी मेहनत, लगन और सही फैसलों के दम पर उन्होंने ग्लोबल लेवल पर अपनी पहचान बनाई. आज हम आपको ऐसे ही सफल लोगों से मिलवाने जा रहे हैं. 
(Image: AI Genrated)

Advertisement

2.Chanel CEO Leena Nair

Chanel CEO Leena Nair
2

लग्जरी ब्रांड चैनल की ग्लोबल सीईओ लीना नायर का जन्म महाराष्ट्र के कोल्हापुर में हुआ. उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद एक्सएलआरआई जमशेदपुर से एमबीए किया. यूनिलीवर में करीब 30 साल तक काम करने के बाद साल 2022 में उन्होंने चैनल की कमान संभाली. वे इस पद पर पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला और सबसे कम उम्र की सीईओ में से एक हैं.
(Image: Social Media)

3.Barclays CEO CS Venkatakrishnan

Barclays CEO CS Venkatakrishnan
3

बार्कलेज के सीईओ सीएस वेंकटकृष्णन का जन्म मैसूर में हुआ था. उन्होंने मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से हायर स्टडीज की, यहां से उन्होंने पीएचडी तक की पढ़ाई की. नवंबर 2021 में वे बार्कलेज के सीईओ बने और तब से बैंक की ग्लोबल स्ट्रेटजी को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं.
(Image: Social Media)

4.Adobe CEO Shantanu Narayen

Adobe CEO Shantanu Narayen
4

एडोब के चेयरमैन और सीईओ शांतनु नारायण का पालन-पोषण भी हैदराबाद में हुआ. उन्होंने उस्मानिया यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और बाद में अमेरिका से एमबीए किया. साल 2007 में सीईओ बनने के बाद उन्होंने एडोब को पारंपरिक सॉफ्टवेयर मॉडल से क्लाउड-बेस्ड सर्विस में बदलने में बड़ी भूमिका निभाई, जिससे कंपनी का बिजनेस काफी तेजी से बढ़ा.
(Image: Social Media)

5.Micron CEO Sanjay Mehrotra

Micron CEO Sanjay Mehrotra
5

माइक्रोन टेक्नोलॉजी के सीईओ संजय मेहरोत्रा का जन्म कानपुर में हुआ था. उन्होंने बिट्स पिलानी से पढ़ाई की है और बाद में अमेरिका जाकर यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की. वे सैनडिस्क के को-फाउंडर भी रहे हैं और साल 2017 में माइक्रोन के सीईओ बने. उनके नेतृत्व में कंपनी ने मेमोरी और स्टोरेज टेक्नोलॉजी में अपनी मजबूत पहचान बनाई.
(Image: Social Media)

6.Microsoft CEO Satya Nadella

Microsoft CEO Satya Nadella
6

माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला का जन्म हैदराबाद में हुआ था. उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया और बाद में अमेरिका जाकर कंप्यूटर साइंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. 1992 में माइक्रोसॉफ्ट से जुड़ने के बाद उन्होंने कंपनी में कई अहम भूमिकाएं निभाईं और 2014 में सीईओ बने. उनके नेतृत्व में माइक्रोसॉफ्ट ने क्लाउड कंप्यूटिंग के फील्ड में बड़ी सफलता हासिल की.
(Image: Social Media)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement
Advertisement