एजुकेशन
राजा राम | Nov 07, 2025, 09:42 PM IST
1.रूस

दुनिया का सबसे बड़ा जंगल रूस में है. यहां कुल 832.6 मिलियन हेक्टेयर जंगल हैं, जो वैश्विक जंगलों का 20% से अधिक हिस्सा हैं. साइबेरिया में फैले इन जंगलों में साइबेरियाई बाघ और भूरे भालू जैसे जानवर रहते हैं.
2.ब्राजील

ब्राजील के जंगलों में लगभग 486 मिलियन हेक्टेयर क्षेत्र शामिल है, जिनमें अमेजन जंगल सबसे प्रमुख है. इसे धरती के फेफड़े कहा जाता है और यह लाखों पौधों और जानवरों की प्रजातियों का घर है.
3.कनाडा

कनाडा में 368.8 मिलियन हेक्टेयर जंगल हैं. कनाडाई बोरियल जंगल देश के लगभग 40% इलाके में फैला है. यहां की जैव विविधता बहुत समृद्ध है.
4.अमेरिका

अमेरिका में 308.9 मिलियन हेक्टेयर जंगल हैं. अलास्का, रेडवुड और एपलाचियन जंगलों में विभिन्न प्रकार के पेड़ और जानवर पाए जाते हैं. हवाई में भी उष्णकटिबंधीय (Tropical) जंगल हैं.
5.चीन

चीन ने वनों की कटाई के बाद बड़े पैमाने पर पेड़ लगाने के अभियान से सुधार किया. अब चीन में 227.2 मिलियन हेक्टेयर जंगल हैं और हर साल करीब 1.69 मिलियन हेक्टेयर नए जंगल जुड़ते हैं.
6.भारत

भारत ने FAO 2025 की रैंकिंग में 9वां स्थान हासिल किया है. यहां 72.7 मिलियन हेक्टेयर जंगल हैं. लगातार पेड़ लगाने और बेहतर निगरानी के कारण भारत के जंगल लगातार बढ़ रहे हैं.