Advertisement

Meta के सुपरइंटेलिजेंस लैब के पीछे है इन 11 AI एक्सपर्ट का दिमाग, जानें कहां से की है पढ़ाई-लिखाई

मार्क जुकरबर्ग के मेटा सुपरइंटेलिजेंस लैब के पीछे इन 11 एक्सपर्ट का दिमाग है, जानें किसने कहां से कौन सी डिग्री हासिल की है...

Jaya Pandey | Jul 07, 2025, 04:39 PM IST

1.कितने पढ़े-लिखे हैं मेटा सुपरइंटेलिजेंस लैब के एक्सपर्ट?

कितने पढ़े-लिखे हैं मेटा सुपरइंटेलिजेंस लैब के एक्सपर्ट?
1

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौड़ में मार्क जुकरबर्ग ने मेटा सुपरइंटेलिजेंस लैब को लॉन्च किया है. इसमें प्रोफेशनल्स को डीपमाइंड, ओपनएआई, एंथ्रोपिक और गूगल से चुना गया है. आज हम आपको बताएंगे कि यहां काम कर रहे टॉप साइंटिस्ट ने कहां से पढ़ाई लिखाई की है.

Advertisement

2.जैक रे

जैक रे
2

जैक रे को LLMs और लॉन्ग टर्म मेमोरी में उनके काम के लिए डीपमाइंड से भर्ती किया गया था. उन्होंने कार्नेगी मेलन यूनिवर्सिटी और यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन से पढ़ाई की है. दोनों ही इंस्टीट्यूट एआई और मशीन लर्निंग रिसर्च के लिए जाने जाते हैं. 

3.पेई सन

पेई सन
3

पेई सन को भी डीपमाइंड से हायर किया गया है. उन्होंने त्सिंगुआ यूनिवर्सिटी से अंडरग्रेजुएट डिग्री हासिल की है और उसके बाद वह ग्रेजुएट स्तर की पढ़ाई के लिए कार्नेगी मेलन यूनिवर्सिटी चले गये. मैथ्स और रीजनिंग में उनकी विशेषज्ञता ने लॉजिकल रीजनिंग और प्रॉब्लम सॉल्विंग पर फोकस Google के जेमिनी प्रोजेक्ट में काफी योगदान दिया.

4.त्रपित बंसल

त्रपित बंसल
4

त्रपित बंसल ओपनएआई से इस प्रोजेक्ट में आए हैं. उन्होंने आईआईटी कानपुर से कंप्यूटर साइंस में बीटेक की डिग्री हासिल की है और इसके बाद उन्होंने यूमास एमहर्स्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने कुछ समय के लिए एक्सेंचर मैनेजमेंट कंसल्टिंग के साथ काम किया और फिर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंसेस में रिसर्च असिस्टेंट के तौर पर काम किया.

5.शेंगजिया झाओ

शेंगजिया झाओ
5

चैटजीपीटी और जीपीटी-4 के को-क्रिएटर शेंगजिया झाओ ने सिंघुआ यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है और बाद में पीएचडी करने के लिए उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी जॉइन की. मॉडल परफॉर्मेंस और सेफ्टी पर उनके फोकस ने जीपीटी-4 को एक विश्वसनीय, मल्टी-मॉडल एआई के रूप में आधार बनाने में मदद की.

6.जी लिन

जी लिन
6

GPT-4 स्केलिंग के ऑप्टिमाइजेशन एक्सपर्ट जी लिन ने एमआईटी में जाने से पहले सिंघुआ यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है. मॉडल कंप्रेशन और एफिसिएंसी में उनकी एक्सपर्टीज  विशाल एआई मॉडल को प्रबंधनीय और तैनाती योग्य बनाने के लिए अहम है. 

7.शुचाओ बी

शुचाओ बी
7

शुचाओ बी ने चीन के झेजियांग यूनिवर्सिटी से अंडरग्रेजुएट कोर्स किया है. इसके बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए यूसी बर्कले चले गए.  स्पीच-टू-टेक्स्ट इंटीग्रेशन पर उनका काम GPT-4 और दूसरे मल्टी-मॉडल सिस्टम में अहम वॉयस कैपेबिलिटी की जानकारी देता है.
 

8.जियाहुई यू

जियाहुई यू
8

जियाहुई यू की विशेषज्ञता जेमिनी विजन और जीपीटी-4 मल्टीमॉडल डिजाइन में ओपनएआई और गूगल दोनों को जोड़ती है. उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी ऑफ चाइना (USTC) से पढ़ाई की और इसके बाद University of Illinois Urbana-Champaign UIUC से पीएचडी की जो कंप्यूटर विजन एंड ग्राफिक रिसर्च के लिए मशहूर है.

9.होंग्यू रेन

होंग्यू रेन
9

LLMs में मजबूती और सुरक्षा के एक्सपर्ट होंग्यू रेन ने पेकिंग यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं और उन्होंने अपनी पीएचडी स्टैनफोर्ड से पूरा किया है. उन्होंने ये कोर्स कंप्य़ूटर साइंस में किए हैं.

10. हुईवेन चांग

 हुईवेन चांग
10

गूगल में रहते हुए  म्यूज़ और मास्कआईटी सिस्टम्स पर काम करने वाली हुईवेन चांग ने सिंघुआ यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग में बैचलर्स किया है. उन्होंने आगे की पढ़ाई प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से की है.

11.जोहान शाल्कविक

जोहान शाल्कविक
11

वॉयस-एआई के अनुभवी जोहान शाल्कविक ने गूगल वॉयस सर्च का नेतृत्व किया है. उन्होंने साउथ अफ्रीका के प्रिटोरिया यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है. उन्होंने गूगल में Sesame AI और MSL के स्पीच रिकग्निशन में आधारभूत टेक्नोलॉजी का विकास करने में अहम भूमिका निभाई.

12.जोएल पोबार

जोएल पोबार
12

जोएल पोबार ने पहले एंथ्रोपिक के साथ का किया और अब मेटा की कोर टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (QUT) से पढ़ाई की है. बड़े AI इंफ्रास्ट्रक्चर और PyTorch ऑप्टिमाइजेशन में उनकी विशेषज्ञता टीम की बड़े पैमाने पर निर्माण करने की क्षमता को बढ़ाती है.

Advertisement
Advertisement

Advertisement