Advertisement

भारत का इकलौता राज्य जहां नहीं है एक भी रेलवे स्टेशन, जानें कैसे अपनी मंजिल तक पहुंचते हैं यहां के लोग

क्या आप जानते हैं कि भारत में एक ऐसा राज्य भी है जहां एक भी रेलवे स्टेशन नहीं है और यहां के लोग चाहकर भी ट्रेनों से यात्रा नहीं कर सकते. जानें इस अनोखे राज्य के बारे में विस्तार से...

जया पाण्डेय | Dec 03, 2025, 12:58 PM IST

1.भारत के किस राज्य में नहीं है एक भी रेलवे स्टेशन?

भारत के किस राज्य में नहीं है एक भी रेलवे स्टेशन?
1

भारत का रेलवे नेटवर्क दुनिया की चौथी सबसे बड़ी रेलवे प्रणाली है. रेलवे से हर दिन करोड़ों यात्री सफर करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में एक ऐसा राज्य भी है जहां एक भी रेलवे स्टेशन नहीं है और यहां के लोग चाहकर भी ट्रेनों से यात्रा नहीं कर सकते. 

(Image Credit: Wikimedia Commons)

Advertisement

2.सिक्किम में क्यों नहीं है रेलवे नेटवर्क?

सिक्किम में क्यों नहीं है रेलवे नेटवर्क?
2

वह राज्य कोई और नहीं बल्कि भारत के सेवन सिस्टर स्टेट में से एक राज्य सिक्किम है. सिक्किम ही भारत का एकमात्र राज्य है जहां कोई रेलवे स्टेशन नहीं है. अब आपके मन में यह सवाल आ रहा होगा कि आखिर ऐसा है क्यों? दरअसल सिक्किम के ऊबड़-खाबड़ इलाके रणनीतिक स्थिति और भौगोलिक चुनौतियों ने कनेक्टिविटी के प्रति एक खास दृष्टिकोण को आकार दिया है.

3.रेल नेटवर्क बिछाने में क्या हैं दिक्कतें?

रेल नेटवर्क बिछाने में क्या हैं दिक्कतें?
3

पूर्वी हिमालय की अद्भुत सुंदरता के साथ एक बड़ी बाधा भी जुड़ी है. यहां खड़ी घाटियां, संकरे दर्रे और ऊंचे पहाड़ मौजूद हैं जो बुनियादी ढांचे के निर्माण को एक कठिन काम बना देते हैं. इस क्षेत्र की अप्रत्याशित भू-आकृति, भूस्खलन और भूकंपीय गतिविधियों से ग्रस्त होने के कारण यहां रेलवे लाइन का निर्माण न केवल चुनौतीपूर्ण है बल्कि बेहद अव्यावहारिक भी है.

4.यातायात का कौन सा साधन इस्तेमाल करते हैं सिक्किम के लोग?

यातायात का कौन सा साधन इस्तेमाल करते हैं सिक्किम के लोग?
4

हालांकि सिक्किम में भी कनेक्टिविटी के साधन मौजूद हैं.  रंगपो रेलवे स्टेशन का काम चल रहा है और राज्य की परिवहन व्यवस्था विकसित हो रही है. तब तक सिक्किम सुव्यवस्थित सड़कों, हवाई मार्गों और केबल कारों जैसे परिवहन के साधनों पर निर्भर है.

5.देखने लायक है यहां की प्राकृतिक सुंदरता

देखने लायक है यहां की प्राकृतिक सुंदरता
5

सिक्किम भले ही भारत का एकमात्र ऐसा राज्य है जहां रेलवे स्टेशन नहीं है लेकिन इसकी प्राकृतिक सुंदरता इसे एक दर्शनीय स्थल बनाती है. मशहूर त्सोम्गो झील से लेकर खेचेओपलरी झील जैसे छिपे हुए रत्नों तक यहां की हर झील की अपनी सुंदरता और महत्व है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement