Advertisement

बस कंडक्टर की 'डॉक्टर बेटी' जिसके सामने राहुल गांधी ने लगाई थी चुनावी अर्जी, पति-पत्नी दोनों हैं IAS अधिकारी

आज हम आपको जिस महिला आईएएस से मिलवाने जा रहे हैं उन्होंने अपने सपनों को साकार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी और आज देश के युवा उनसे प्रेरणा लेते हैं...

Jaya Pandey | Jul 14, 2025, 11:01 AM IST

1.कौन हैं आईएएस रेणु राज?

कौन हैं आईएएस रेणु राज?
1

सफलता उन्हीं को मिलती है जो असफलताओं से हार नहीं मानते. अपने सपनों को साकार करने के लिए धन-दौलत या सुविधा-संपन्नता जरूरी नहीं है. असल में जो मायने रखता है, वह है अपने लक्ष्यों पर केंद्रित रहने और उनके लिए काम करने का साहस, धैर्य, दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास. आज हम आपको जिस महिला आईएएस से मिलवाने जा रहे हैं उन्होंने अपने सपनों को साकार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी और आज देश के युवा उनसे प्रेरणा लेते हैं.

Advertisement

2.बस कंडक्टर की बेटी हैं आईएएस रेणु राज

बस कंडक्टर की बेटी हैं आईएएस रेणु राज
2

हम बात कर रहे हैं आईएएस रेणु राज की. रेणु राज का पालन-पोषण एक साधारण परिवार में हुआ है. जहां उनके पिता एमके राजकुमार नायर सरकारी बस कंडक्टर के रूप में काम करते थे और उनकी मां घर का काम संभालती थीं. साधारण पृष्ठभूमि से आने के बावजूद रेणु ने बचपन में ही ठान लिया था कि उन्हें कुछ बड़ा करना है.

3.मेडिकल की पढ़ाई के बाद 2 साल सर्जन के तौर पर किया काम

मेडिकल की पढ़ाई के बाद 2 साल सर्जन के तौर पर किया काम
3

रेणु राज ने कोट्टायम के एक सरकारी मेडिकल कॉलेज से मेडिकल की पढ़ाई पूरी की और बाद में सर्जन के रूप में काम किया. हालांकि उन्हें कुछ समय के बाद एहसास हुआ कि उन्हें समाज सेवा के लिए एक गहरा रास्ता तलाशना है. अपने लक्ष्य और दृढ़ संकल्प से प्रेरित होकर उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी. रेणु राज ने अपनी डॉक्टरी की नौकरी जारी रखते हुए हर दिन 6 से 8 घंटे पढ़ाई में बिताए.

4.IAS रेणु राज ने अब तक इन बड़े पदों पर किया काम

IAS रेणु राज ने अब तक इन बड़े पदों पर किया काम
4

साल 2015 में उनके पहले ही प्रयास में उनकी कड़ी मेहनत रंग लाई. उन्होंने दूसरी रैंक के साथ यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा पास की और प्रशासनिक सेवा के लिए चुनी गईं. सेवा में आने के बाद से उन्होंने केरल के विभिन्न जिलों में उप-विभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) और जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) सहित प्रमुख प्रशासनिक पदों पर काम किया है.

5.कौन हैं IAS रेणु राज के पति?

कौन हैं IAS रेणु राज के पति?
5

आईएएस रेणु राज वहीं अधिकारी हैं जिसके सामने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने वायनाड में अपनी उम्मीदवारी का पर्चा भरा था. रेणु ने साल 2022 में आईएएस  श्रीराम वेंकटरमन से दूसरी शादी की. श्रीराम वेंकटरमन 2012 बैच के अधिकारी हैं. रेणु की ही तरह  श्रीराम भी डॉक्टरी बैकग्राउंड से आते हैं. फिलहाल आईएएस श्रीराम वेंकटरमन एग्रीकल्चर डेवलेपमेंट एंड फार्मर्स वेलफेयर डिपार्टमेंट में डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं.

Advertisement
Advertisement

Advertisement