Advertisement

हिमाचल में स्कूलिंग, अमेरिका से MBA... जानें कितने पढ़े-लिखे हैं सुखबीर सिंह बादल

शिरोमणि अकाली दल के चीफ सुखबीर सिंह बादल पंजाब की राजनीति का बड़ा चेहरा माने जाते हैं. महाराष्ट्र के नांदेड़ में हुए हमले के बाद वह काफी चर्चा में हैं. जानें वह कितने एजुकेटेड हैं और उन्होंने किस स्कूल-यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है...

Jaya Pandey | Aug 14, 2026, 04:12 PM IST

1.नांदेड़ में हुए हमले के बाद से चर्चा में हैं सुखबीर सिंह बादल

नांदेड़ में हुए हमले के बाद से चर्चा में हैं सुखबीर सिंह बादल
1

शिरोमणि अकाली दल के चीफ और पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल नांदेड़ में हुए हमले के बाद चर्चा में हैं. गुरुवार, 13 अगस्त 2026 को महाराष्ट्र के नांदेड़ में गुरुद्वारा माता साहिब में उन पर धारदार हथियार से हमला किया गया था. इस हमले में उनके हाथ में चोट लगी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने 90 मिनट की सर्जरी की. आज, 14 अगस्त को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया.
(All Image Credit: ANI)

Advertisement

2.कितने एजुकेटेड हैं सुखबीर सिंह बादल?

कितने एजुकेटेड हैं सुखबीर सिंह बादल?
2

सुखबीर सिंह बादल पंजाब की राजनीति का एक बड़ा नाम हैं और दो बार राज्य के डिप्टी सीएम रह चुके हैं. अगर उनकी पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो चुनावी हलफनामों में दर्ज जानकारी के मुताबिक, वह पोस्टग्रेजुएट हैं. उनके पास पंजाब यूनिवर्सिटी से एमए (ऑनर्स) और अमेरिका की कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी से एमबीए की डिग्री है.

3.लॉरेंस स्कूल से पंजाब यूनिवर्सिटी तक पढ़ाई का सफर

लॉरेंस स्कूल से पंजाब यूनिवर्सिटी तक पढ़ाई का सफर
3

सुखबीर सिंह बादल की शुरुआती पढ़ाई हिमाचल प्रदेश के कसौली के पास लॉरेंस स्कूल से हुई थी. उन्होंने 1980 में इस स्कूल से मैट्रिक की पढ़ाई पूरी की थी. स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद सुखबीर सिंह बादल ने हायर एजुकेशन के लिए चंडीगढ़ का रुख किया. 
 

4.सुखबीर सिंह बादल के पास है इकोनॉमिक्स का मजबूत बैकग्राउंड

सुखबीर सिंह बादल के पास है इकोनॉमिक्स का मजबूत बैकग्राउंड
4

उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स की पढ़ाई की. चुनावी हलफनामों में उनकी एजुकेशनल क्वॉलिफिकेशन के तौर पर 1983 में बीए (ऑनर्स) और 1985 में एमए (ऑनर्स) दर्ज है. पंजाब यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में पोस्टग्रेजुएशन करने के बाद सुखबीर सिंह बादल आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका चले गए. 

5.कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी से ली है एमबीए की डिग्री

कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी से ली है एमबीए की डिग्री
5

उन्होंने लॉस एंजिल्स में कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी से एमबीए किया है. इस तरह सुखबीर सिंह बादल के एजुकेशन का सफर सनावर के लॉरेंस स्कूल से शुरू होकर पंजाब यूनिवर्सिटी में इकोनॉमिक्स की पढ़ाई और फिर अमेरिका में एमबीए तक पहुंचता है. वह भारतीय राजनीति के एकेडमिक रूप से सबसे मजबूत नेताओं में गिने जाते हैं.

Advertisement
Advertisement
Advertisement