Advertisement

कानून पढ़ा, क्लासिकल म्यूजिक सीखा और UPSC क्रैक कर बन गईं IAS, भारत की मल्टीटैलेंटेड अधिकारी से मिलिए

आज हम आपको उस मल्टीटैलेंटेड आईएएस अधिकारी से मिलवाने जा रहे हैं जिन्होंने कानून की पढ़ाई की फिर क्लासिकल म्यूजिक सीखा लेकिन अपने सिविल सेवक बनने के सपने को साकार करने के लिए कानून और संगीत दोनों में उज्जवल भविष्य छोड़कर, अपने कठिन मेहनत से आईएएस अधिकारी बनीं...

जया पाण्डेय | Nov 05, 2025, 11:40 AM IST

1.भारत की मल्टीटैलेंटेड अधिकारी हैं आईएएस पल्लवी मिश्रा

भारत की मल्टीटैलेंटेड अधिकारी हैं आईएएस पल्लवी मिश्रा
1

अगर आपमें मेहनत करने की क्षमता और दृढ़ इच्छाशक्ति है तो आप अपना कठिन से कठिन लक्ष्य भी हासिल कर सकते हैं. भोपाल की पल्लवी मिश्रा ने यह कर दिखाया है. उन्होंने बिना किसी कोचिंग के यूपीएससी परीक्षा पास की और 73वीं रैंक लाकर आईएएस अधिकारी बनीं. उनकी कहानी उन सभी छात्रों के लिए प्रेरणा है जो अपने सपनों को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं.

Advertisement

2.प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखती हैं पल्लवी मिश्रा

प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखती हैं पल्लवी मिश्रा
2

आईएएस पल्लवी मिश्रा एक प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखती हैं. उनके पिता अजय मिश्रा एक सीनियर एडवोकेट हैं जबकि उनकी मां डॉ. रेणु मिश्रा एक सीनियर साइंटिस्ट हैं. वहीं उनके भाई आदित्य मिश्रा एक आईपीएस अधिकारी हैं. जो फिलहाल बालाघाट जिले के एसपी हैं. 

3.बिना कोचिंग दूसरे प्रयास में क्रैक की यूपीएससी

बिना कोचिंग दूसरे प्रयास में क्रैक की यूपीएससी
3

पल्लवी अपने शुरुआती प्रयास में यूपीएससी परीक्षा पास नहीं कर पाईं लेकिन 2022 में उन्होंने कड़ी मेहनत की और उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में बिना किसी कोचिंग की मदद लिए यूपीएससी की कठिन मानी जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा 73वें रैंक के साथ पास कर लिया. उनके एक्स प्रोफाइल के मुताबिक अभी वह नॉर्थ गोवा में असिस्टेंट कलेक्टर के पद पर पोस्टेड हैं.

4.कानून की डिग्री के बाद ली संगीत की तालीम

कानून की डिग्री के बाद ली संगीत की तालीम
4

अगर पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो आईएएस पल्लवी मिश्रा ने भोपाल से हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी की और बाद में दिल्ली स्थित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से लॉ में ग्रेजुएट हुईं. कानून की डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने संगीत में एम.ए. भी किया और एक प्रशिक्षित शास्त्रीय गायिका बनीं जिन्होंने स्वर्गीय पंडित सिद्धराम कोरवारा के मार्गदर्शन में संगीत सीखा.

5.सोशल मीडिया पर भी काफी फेमस हैं पल्लवी

सोशल मीडिया पर भी काफी फेमस हैं पल्लवी
5

आईएएस पल्लवी मिश्रा सोशल मीडिया पर भी काफी फेमस हैं. उनके इंस्टाग्राम पर 88.7K फॉलोवर्ज हैं. अगर सिविल सेवा परीक्षा में नंबरों की बात करें तो उन्होंने लिखित परीक्षा में 820 नंबर और इंटरव्यू में 184 मार्क्स हासिल किए थे. इस तरह से उन्होंने इस परीक्षा में कुल 1004 मार्क्स हासिल किए.

6.बड़े भाई हैं आईपीएस अधिकारी

बड़े भाई हैं आईपीएस अधिकारी
6

पल्लवी अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार को और खास तौर से अपने बड़े भाई आईपीएस आदित्य मिश्रा को देती हैं जिनके सहयोग और मार्गदर्शन ने उनके जीवन के विभिन्न चरणों में अहम भूमिका निभाई. आज वह यूपीएससी की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट्स के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं. उनकी कहानी दिखाती है कि हमें एक ही जीवन मिला है जिसमें ही हमें अपने सारे सपने पूरे करने होंगे.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement