एजुकेशन
सौभाग्या गुप्ता | Jun 22, 2025, 09:21 PM IST
1.सलमान खान

सलमान खान बॉलीवुड के सबसे महंगे एक्टर्स में से एक हैं. सलमान खान ने भी ग्वालियर में सिंधिया स्कूल में पढ़ाई की है. खबरों की मानें तो 1977 से 1979 तक उन्होंने वहां पढ़ाई की थी.
2.अनुराग कश्यप

जाने माने फिल्ममेकर और एक्टर अनुराग कश्यप ने ग्रीन स्कूल देहरादून से अपनी स्कूली पढ़ाई शुरू की. इसके बाद आठ साल की उम्र में ग्वालियर के सिंधिया स्कूल में वो पढ़ने चले गए थे.
3.सूरज बड़जात्या

सूरज बड़जात्या हिंदी फिल्मों के मशहूर फिल्म निर्देशक और निर्माता हैं. सूरज ने अपनी शुरुआती पढ़ाई सेंट मेरी स्कूल मुंबई और फिर सिंधियां स्कूल ग्वालियर से हासिल की थी.
4.अरबाज खान

ग्वालियर में सिंधिया स्कूल में सलमान के साथ उनके भाई अरबाज ने भी पढ़ाई की थी. उनकी तरह ही 1977 से 1979 तक वो वहां पढ़े हैं.
5.कुशल टंडन

कुशाल टंडन फेमस मॉडल और टीवी एक्टर हैं. उनकी स्कूली पढ़ाई ग्वालियर के सिंधिया स्कूल से हुई थी. उसके बाद उन्होंने नई दिल्ली के हंस राज कॉलेज से ग्रैजुएशन किया.
6.सिंधिया स्कूल की फीस

सिंधिया स्कूल ग्वालियर में है. ये ऑल ब्वॉएज स्कूल देश के सबसे फेमस बोर्डिंग स्कूलों में से एक है. 19वीं सदी में एच एच महाराज माधवराव सिंधिया ने इसे स्थापित किया था. यहां 8वीं से 12वीं तक की पढ़ाई होती है. ये CBSE बोर्ड का स्कूल है. इस स्कूल में पढ़ने के लिए 8 लाख रुपये सालाना खर्च करने होंगे. इसके साथ ही एडमिशन के समय करीब 5 लाख रुपये देने होते हैं जिसमें से 3 लाख रुपये रिफंडेबल है.