एजुकेशन
Jaya Pandey | Jun 01, 2025, 02:02 PM IST
1.साइकोलॉजी ऑनर्स की पढ़ाई कर रहे हर्षवर्धन राणे

जहां लोग करियर बनाने के लिए कॉलेज जाते हैं, वहीं एक्टर हर्षवर्धन राणे ने इससे अलग ही रास्ता चुन लिया. वह एक्टर बनने के बाद अपनी पढ़ाई पूरी करने में जुटे हैं और साइकोलॉजी ऑनर्स की पढ़ाई कर रहे हैं. वह पहले साल का एग्जाम भी दे चुके हैं और इस साल वह दूसरे साल का एग्जाम देंगे.
2.भोपाल के इस कॉलेज में दिया एग्जाम

हर्षवर्धन राणे 17 साल की उम्र में अपने घर से भाग गए थे और तब से अब तक वह खुद ही अपनी देखभाल कर रहे हैं. इस वजह से उन्हें पढ़ाई पर ध्यान देने का मौका नहीं मिला. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह ओपन यूनिवर्सिटी IGNOU से पढ़ाई कर रहे हैं और पिछले साल भोपाल के मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय में उन्होंने पहले साल का एग्जाम दिया था.
3.पढ़ाई के लिए कैसे निकालते हैं टाइम

एक्टिंग के बीच पढ़ाई के लिए समय निकालना आसान नहीं था लेकिन हर्षवर्धन ने इसे संभव बनाया. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने समय का कैसे पढ़ाई के लिए इस्तेमाल किया. उन्होंने कहा- 'मैंने अपने जिम तक पैदल जाना शुरू किया जिसमें 45 मिनट लगते थे और मैं उस समय में ऑडियो लेक्चर सुनता था, एक्सरसाइज करते समय, घर जाते समय, कार में, एयरपोर्ट लाउंज में, हर जगह मैं लेक्चर सुनता था और मैंने सबसे ज़्यादा पढ़ाई फ्लाइट में की है. मुझे ट्रैफ़िक भी पसंद आने लगा है क्योंकि इससे मुझे पढ़ाई करने का समय मिलता है.'
4.टॉप करना चाहते हैं राणे

हर्षवर्धन ने बताया कि साइकोलॉजी उन्हें हमेशा से आकर्षित करती रही है इसलिए उन्होंने इस कोर्स को चुना. उन्होंने बताया कि एक्टर के तौर पर भी साइकोलॉजी मेरे बहुत काम आने वाली है क्योंकि साइकोलॉजी व्यवहार का अध्ययन है और एक्टिंग और साइकोलॉजी एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं. उन्होंने कहा कि मुझे सिर्फ पढ़ाई ही नहीं करनी बल्कि टॉप भी करना है.
5.इस मूवी से हुई फिल्मी करियर की शुरुआत

हर्षवर्धन राणे ने 2010 में तेलुगु फिल्म 'थकिता थकिता' से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी. बॉलीवुड में उन्होंने 'सनम तेरी कसम' (2016) से कदम रखा. अपने आकर्षक लुक और अभिनय कौशल के लिए मशहूर राणे ने 'पलटन', 'तैश', 'हसीन दिलरुबा', 'सावी' जैसी फिल्मों में भी अहम भूमिका निभाई है.