Advertisement

तीन बार UPSC की प्रीलिम्स भी नहीं कर पाईं पास, चौथी बार में रच दिया इतिहास, जानें कैसे IAS बनी यह छोटे शहर की लड़की

आज हम आपको उस छोटे शहर की लड़की से मिलवाने जा रहे हैं जो तीन बार यूपीएससी की प्रीलिम्स परीक्षा तक पास नहीं कर पाईं लेकिन उन्होंने चौथे प्रयास में इतिहास रच दिया, जानें आईएएस रुचि बिंदल की सफलता की कहानी...

Jaya Pandey | Jul 15, 2025, 06:25 PM IST

1.कौन हैं IAS रुचि बिंदल?

कौन हैं IAS रुचि बिंदल?
1

जब लगन और काबिलियत हो तो कितने भी बड़े देखे गए सपने पूरे हो जाते हैं. रुचि बिंदल की सफलता की कहानी भी बेहद प्रेरणादायक है. एक छोटे से शहर की लड़की का आईएएस अधिकारी बनने तक का सफर बेहद ही खूबसूरत है. आगे हम आपको बताएंगे कि आईएएस रुचि बिंदल कितनी पढ़ी-लिखी हैं और उनका यूपीएससी का सफर कैसा रहा है?

Advertisement

2.तीन प्रयासों में प्रीलिम्स भी नहीं कर पाईं पास

तीन प्रयासों में प्रीलिम्स भी नहीं कर पाईं पास
2

रुचि बिंदल का आईएएस बनने का रास्ता आसान नहीं रहा. लाखों उम्मीदवारों की तरह वह भी उम्मीद के साथ यूपीएससी की जंग में उतरीं, लेकिन पहले तीन प्रयासों में उन्हें सफलता नहीं मिली. वह अपने पहले तीन प्रयासों में प्रारंभिक परीक्षा तक पास नहीं कर पाई थीं. हालांकि उन्होंने चुनौतियों से हार नहीं मानी और अपनी तैयारियों में पूरी लगन के साथ जुटी रहीं. 

3.कहां से पढ़ी-लिखी हैं रुचि?

कहां से पढ़ी-लिखी हैं रुचि?
3

रुचि राजस्थान के साधारण बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखती हैं. अजमेर के सोफिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पढ़ाई की और उसके बाद हायर स्टडीज के लिए दिल्ली चली आईं, उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के  बेहद प्रतिष्ठित कॉलेज लेडी श्री राम कॉलेज फॉर विमेन से इकोनॉमी और साइकोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है. यह वही कॉलेज है जिसने यूपीएससी को कई टॉप रैंकर्स दिए हैं.

4.UPSC में हासिल की 39वीं रैंक

UPSC में हासिल की 39वीं रैंक
4

इसके बाद उन्होंने नई दिल्ली की  जामिया मिलिया इस्लामिया से  Conflict Analysis और Peace Building में पोस्टग्रेजुएशन किया. इस अनोखे सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन ने यूपीएससी की तैयारी के दौरान एथिक्स और निबंध के पेपर में उनका बहुत साथ दिया. अपनी पीजी की पढ़ाई खत्म होने के बाद उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी और अपने चौथे प्रयास में सफलता हासिल की और 39वीं रैंक के साथ आईएएस अधिकारी बनीं.

5.अबतक रुचि बिंदल ने किन बड़े पदों पर किया काम?

अबतक रुचि बिंदल ने किन बड़े पदों पर किया काम?
5

रुचि बिंदल ने गुजरात में टीडीओ (तालुका विकास अधिकारी) के रूप में अपना करियर शुरू किया. बाद में उन्हें सहायक कलेक्टर के रूप में नियुक्त किया गया और वर्तमान में वह कर्नाटक राज्य में हावेरी जिला पंचायत की सीईओ के रूप में कार्यरत हैं. एक साधारण पृष्ठभूमि और गैर-आईआईटी/आईआईएम स्ट्रीम से आने के बावजूद उन्होंने साबित कर दिया है कि निरंतर कड़ी मेहनत, अनुशासन और अपने सपनों के प्रति समर्पण से वह सब कुछ हासिल किया जा सकता है जिसका आपने सपना देखा होता है.

Advertisement
Advertisement
Advertisement