Advertisement

डाकघर जो बने इतिहास के गवाह, जानें भारत के 5 सबसे पुराने पोस्ट ऑफिस की कहानी

आज हम आपको भारत के 5 सबसे पुराने पोस्ट ऑफिस के बारे में बताएंगे और साथ में यह भी बताएंगे कि इन डाकघरों का क्या इतिहास रहा है...

जया पाण्डेय | Dec 13, 2025, 08:23 AM IST

1.भारत के 5 सबसे पुराने पोस्ट ऑफिस

भारत के 5 सबसे पुराने पोस्ट ऑफिस
1

पुराने समय में चिट्ठियां ही इंसानों के बीच कम्युनिकेशन का एकमात्र साधन थीं. भारत में पहले डाकघर की स्थापना ब्रिटिश राज के दौरान हुई थी. 1727 में भारत को बंबई में अपना पहला डाकघर मिला जिससे लोगों को चिट्ठियां भेजना बहुत आसान हो गया. आज हम आपको बताएंगे कि भारत के 5 सबसे पुराने पोस्ट ऑफिस कौन से हैं?

(All Image- AI Generated)

Advertisement

2.1. कलकत्ता जनरल पोस्ट ऑफिस

1. कलकत्ता जनरल पोस्ट ऑफिस
2

भारत में डाकघर की स्थापना बंबई में 1727 में हुई थी लेकिन भारत को अपना पहला जनरल पोस्ट ऑफिस 1774 में मिला. यह कोलकाता में फोर्ट विलियम के स्थान पर स्थित था. जनरल पोस्ट ऑफिस का डिजाइन 1864 में वाल्टर बी. ग्रेनविले ने तैयार किया गया था जिन्होंने आधिकारिक भवन के निर्माण का काम भी किया था. वाल्टर बी. ग्रेनविले ने 1863 से 1868 तक भारत सरकार के सलाहकार वास्तुकार के रूप में काम किया.

3.2. मद्रास जनरल पोस्ट ऑफिस

2. मद्रास जनरल पोस्ट ऑफिस
3

दूसरा जनरल पोस्ट ऑफिस 1786 में मद्रास में स्थापित किया गया था, जो चेन्नई के पैरी कॉर्नर स्थित राजाजी सलाई पर स्थित था. इमारत का निर्माण 1884 में पूरा हुआ. इससे पहले डाक सिस्टम के प्रबंधन के लिए ब्रिटिश राज के कार्यालयों का उपयोग किया जाता था.

4.3. बॉम्बे जनरल पोस्ट ऑफिस

3. बॉम्बे जनरल पोस्ट ऑफिस
4

1794 में बंबई को अपना पहला जनरल पोस्ट ऑफिस मिला, जो कर्नाटक के बीजापुर स्थित गोल गुंबज की तर्ज पर बनाया गया था. इस कार्यालय का डिजाइन ब्रिटिश वास्तुकार जॉन बेग ने तैयार किया था, जो ब्रिटिश सरकार के सलाहकार वास्तुकार थे. वर्तमान इमारत का डिजाइन 1902 में तैयार हुआ और इसका निर्माण कार्य 1 सितंबर 1904 को शुरू हुआ. इसे पूरा होने में 9 साल लगे.

5.4. बैंगलोर जनरल पोस्ट ऑफिस

4. बैंगलोर जनरल पोस्ट ऑफिस
5

बैंगलोर जनरल डाकघर की स्थापना लगभग 1800 में हुई थी जिससे यह दक्षिण भारत का दूसरा डाकघर बन गया. अधूरे पतों के कारण अस्वीकृत और लौटाए गए पत्रों के सबसे शुरुआती प्रमाण 17 अप्रैल 1816 को कलकत्ता के पोस्टमास्टर जनरल द्वारा जारी एक डाक सूचना में मिलते हैं.

6.5. पुणे जनरल पोस्ट ऑफिस

5. पुणे जनरल पोस्ट ऑफिस
6

पुणे डाकघर की स्थापना 1854 में हुई थी और यह महाराष्ट्र के सबसे पुराने डाकघरों में से एक है. यह पश्चिमी भारत के डाक नेटवर्क का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बना हुआ है. पुणे डाकघर की इमारत का निर्माण 1873 और 1874 के बीच कर्नल फिंच आरई ने करवाया था. इसके परिसर में एक चमकीले लाल रंग का लेटरबॉक्स है जिसके ऊपर महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के मुकुट का डिजाइन बना हुआ है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement