एजुकेशन
Jaya Pandey | Apr 27, 2026, 02:55 PM IST
1.रेलवे ट्रैक जो समुद्र में गायब हो जाती है

भारत में एक ऐसा रेलवे ट्रैक है जिसे समुद्र दिन में दो बार बहा ले जाती है. इसकी पटरियां पूरे दिन दिखाई नहीं देतीं. क्या आप जानते हैं कि यह रेलवे ट्रैक भारत के किस राज्य में है और यहां रेलवे का संचालन कैसे होता है? यह रेल मार्ग तमिलनाडु राज्य में स्थित रामेश्वरम जाने वाला रास्ता है, जो पंबन ब्रिज के जरिए मुख्य भूमि को रामेश्वरम द्वीप से जोड़ता है.
(Image Credit: Wikimedia Commons)
2.भारत का पहला समुद्री रेल पुल

पंबन ब्रिज भारत का पहला समुद्री रेल पुल है, जिसे 1914 में बनाया गया था. यह पुल समुद्र के ऊपर बना है और इसके दोनों ओर लहरें चलती रहती हैं, जिससे यह यात्रा बेहद खूबसूरत और रोमांचक लगती है. जब ट्रेन इस पुल से गुजरती है, तो ऐसा महसूस होता है जैसे ट्रेन समुद्र के बीचों-बीच चल रही हो. यही वजह है कि इसे भारत की सबसे शानदार ट्रेन यात्राओं में गिना जाता है.
(Image Credit: Wikimedia Commons)
3.क्या सच में गायब हो जाती है रेलवे ट्रैक?

पंबन ब्रिज की रेल लाइन हमेशा पानी के ऊपर ही रहती है. हालांकि, समुद्र में ज्वार-भाटा का असर आसपास के निचले इलाकों पर पड़ता है. तेज ज्वार के दौरान समुद्र का पानी किनारों तक फैल जाता है और दूर से देखने पर ऐसा लगता है जैसे पटरियां पानी में समा गई हैं. लेकन असल में यह रेलवे ट्रैक ऊंचाई पर बना है और पानी में पूरी तरह से डूबता नहीं.
4.यहां कैसे होता है ट्रेनों का संचालन?

इस रूट पर ट्रेनों का संचालन भी एकदम सुरक्षित तरीके से होता है. भारतीय रेलवे और स्थानीय अधिकारी मौसम, हवा की गति और समुद्र की स्थिति पर लगातार नजर रखते हैं. अगर तेज हवाएं, ऊंची लहरें या चक्रवात का खतरा होता है, तो ट्रेनों को रोक दिया जाता है या उनकी टाइमिंग बदल दी जाती है. पंबन ब्रिज पर स्पीड भी काफी नियंत्रित रखी जाती है जिससे सुरक्षा बनी रहे.
5.पंबन ब्रिज का इतिहास

इस इलाके का इतिहास भी काफी दिलचस्प है. 1964 में आए भीषण चक्रवात ने रामेश्वरम क्षेत्र को भारी नुकसान पहुंचाया था और पंबन ब्रिज भी प्रभावित हुआ था. इसके बाद इस पुल को दोबारा मजबूत किया गया और समय-समय पर इसकी मरम्मत और आधुनिकीकरण होता रहता है. हाल के वर्षों में यहां एक नया वर्टिकल-लिफ्ट ब्रिज भी बनाया गया है जिससे जहाजों की आवाजाही और बेहतर तरीके से हो सके.
6.भारत का अनोखा रेल मार्ग

पंबन ब्रिज समुद्र के बेहद करीब बना एक अनोखा रेल मार्ग है, जहां से गुजरते समय समुद्र और रेल का अद्भुत संगम देखने को मिलता है. यहां पटरियां गायब नहीं होतीं, बल्कि समुद्र के बदलते रूप और रोशनी के कारण कभी-कभी ऐसा भ्रम पैदा होता है. यही खासियत इस यात्रा को और भी यादगार और अलग बनाती है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.