एजुकेशन
जया पाण्डेय | Feb 16, 2026, 01:58 PM IST
1.तीसरी शादी को लेकर सुर्खियों में आए आईएएस अवि प्रसाद

सीनियर आईएएस अधिकारी अवि प्रसाद इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. मध्य प्रदेश कैडर के इस अधिकारी की तीसरी शादी को लेकर प्रशासनिक हलकों और सोशल मीडिया में चर्चा हो रही है. खास बात यह है कि उनकी दोनों पूर्व पत्नियां भी आईएएस अधिकारी हैं और कलेक्टर के पद पर काम कर रही हैं. वर्तमान में अवि प्रसाद मध्य प्रदेश रोजगार गारंटी परिषद में मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं और राज्य स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़े काम देख रहे हैं.
2.IAS अवि प्रसाद ने की अंकिता धाकरे से शादी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मध्य प्रदेश कैडर के 2014 बैच के आईएएस अवि प्रसाद ने 11 फरवरी को कूनो नेशनल पार्क में 2017 बैच की अधिकारी अंकिता धाकरे से विवाह किया. अंकिता धाकरे राज्य प्रशासनिक ढांचे में उप सचिव स्तर की जिम्मेदारी निभा रही हैं और विभिन्न विभागीय कार्यों से जुड़ी रही हैं.
3.यूपीएससी में लाए थे 13वीं रैंक

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से संबंध रखने वाले अवि प्रसाद ने प्रतिष्ठित यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया 13वीं रैंक हासिल की थी जिसे बेहद अच्छी रैंक माना जाता है. सिविल सेवा में आने से पहले वे रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में भी काम कर चुके थे.
4.आईएएस अवि प्रसाद का प्रशासनिक करियर

मध्य प्रदेश में कटनी जिले में कलेक्टर रहते हुए वे कुपोषण नियंत्रण, जनसुनवाई व्यवस्था और प्रशासनिक सुधारों के लिए चर्चा में रहे. उनका परिवार भी सार्वजनिक जीवन से जुड़ा रहा है और उनके दादा ताम्बेश्वर प्रसाद उर्फ बच्चा बाबू पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की सरकार में मंत्री रह चुके थे.
5.आईएएस अधिकारी रिजु बाफना से हुई थी पहली शादी

अवि प्रसाद की पहली शादी आईएएस अधिकारी रिजु बाफना से हुई थी. बताया जाता है कि दोनों की मुलाकात दिल्ली में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के दौरान हुई थी. बाद में निजी कारणों से दोनों अलग हो गए. रिजु बाफना मध्य प्रदेश कैडर में प्रशासनिक सेवाओं में सक्रिय रही हैं और फिलहाल शाजापुर जिले की कलेक्टर हैं.
6.आईएएस अधिकारी मीशा सिंह से रचाई थी दूसरी शादी

इसके बाद अवि प्रसाद ने 2016 बैच की आईएएस अधिकारी मीशा सिंह से विवाह किया. शादी के बाद उनका कैडर मध्य प्रदेश में बदला गया और दोनों कुछ समय तक प्रशासनिक सेवा में साथ रहे. रिपोर्ट्स के अनुसार लगभग चार साल बाद दोनों का अलगाव हो गया. मीशा सिंह वर्तमान में रतलाम जिले की कलेक्टर के तौर पर काम कर रही हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से