Advertisement

भारत का दूसरा सबसे बड़ा बांध कौन-सा है? अंग्रेजों ने दी थी मंजूरी, बनते-बनते देश को मिल गई आजादी

यूपी होमगार्ड 2026 की लिखित परीक्षा में यह सवाल पूछा गया था कि रिहंद बांध किस नदी पर बना हुआ है. ऐसे में जानिए पानी के स्टोरेज के मामले में भारत के दूसरे सबसे बड़े बांध की कहानी...

Jaya Pandey | Apr 27, 2026, 05:00 PM IST

1.भारत का सबसे बड़ा बांध

भारत का सबसे बड़ा बांध
1

नदियों के पानी को रोककर उसका इस्तेमाल सिंचाई और बिजली उत्पादन के लिए किया जाता है. इसी वजह से बांध बनाए जाते हैं. पानी के भंडारण के आधार पर भारत का सबसे बड़ा बांध इंदिरा सागर बांध है. यह मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी पर बना है. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इस मामले में भारत का दूसरा सबसे बड़ा बांध कौन-सा है.
 

Advertisement

2.किस नदी पर बना है रिहंद बांध?

किस नदी पर बना है रिहंद बांध?
2

भारत का दूसरा सबसे बड़ा जलाशय वाला बांध रिहंद बांध है. इसे गोविंद बल्लभ पंत सागर भी कहा जाता है. यह उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के पिपरी क्षेत्र में स्थित है और रिहंद नदी पर बना हुआ है. रिहंद सोन नदी की सहायक नदी है. इस बांध से बना जलाशय गोविंद बल्लभ पंत सागर, भारत की सबसे बड़ी मानव निर्मित झीलों में गिना जाता है. इसका जल क्षेत्र इतना विशाल है कि यह उत्तर प्रदेश के साथ-साथ मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ तक फैला हुआ है.
(Image Credit: Wikimedia Commons)

3.रिहंद बांध का इतिहास

रिहंद बांध का इतिहास
3

रिहंद बांध एक कंक्रीट ग्रैविटी डैम है, जिसकी ऊंचाई लगभग 91.46 मीटर है. इसके निर्माण को मंजूरी ब्रिटिश शासनकाल के दौरान मिली थी लेकिन इसका निर्माण स्वतंत्रता के बाद 1954 में शुरू हुआ और 1962 में पूरा हुआ. इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य सिंचाई, जलविद्युत उत्पादन और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देना था. इस बांध से पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और आसपास के क्षेत्रों में सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराया जाता है, जिससे लाखों हेक्टेयर जमीन को फायदा पहुंचता है.
(Image Credit: Wikimedia Commons)

4.यहां हैं भारत के प्रमुख कोयला आधारित ताप विद्युत संयंत्र

यहां हैं भारत के प्रमुख कोयला आधारित ताप विद्युत संयंत्र
4

इस क्षेत्र में भारत के प्रमुख कोयला आधारित ताप विद्युत संयंत्र जैसे सिंगरौली, विंध्याचल, रिहंद, अनपारा और सासन सुपर थर्मल पावर स्टेशन हैं. इन बिजलीघरों को पानी की आपूर्ति इसी जलाशय से होती है. हालांकि, इन पावर प्लांट्स से निकलने वाली राख और प्रदूषित पानी के कारण जलाशय का पानी खराब हो रहा है जिससे पर्यावरण और कृषि पर भी असर पड़ रहा है.
(Image Credit: Wikimedia Commons)

5.बांध बनने के बाद कैसे बदले हालात?

बांध बनने के बाद कैसे बदले हालात?
5

जहां पहले यह इलाका मुख्य रूप से कृषि आधारित और पिछड़ा था, वहीं बांध बनने के बाद यहां औद्योगिक विकास, बिजली उत्पादन और बेहतर बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हुआ. आज रिहंद बांध न केवल एक अहम जल संसाधन परियोजना है, बल्कि यह भारत के ऊर्जा और सिंचाई तंत्र का अहम हिस्सा भी है.
(Image Credit: Wikimedia Commons)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement
Advertisement