एजुकेशन
Jaya Pandey | Jun 10, 2026, 03:44 PM IST
1.गेटवे ऑफ इंडिया के सबसे नजदीक कौन-सा रेलवे स्टेशन है?

इंडियन रेलवे देश के विभिन्न राज्यों और शहरों को जोड़ने वाला दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्क में से एक है. यह न सिर्फ पैसेंजर्स को एक जगह से दूसरे जगह तक पहुंचाती है बल्कि भारत के ऐतिहासिक और दर्शनीय स्थलों तक पहुंचने का भी सबसे सुविधाजनक माध्यम है. मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया देश के सबसे फेमस स्मारकों में से एक है जिसे देखने हर साल लाखों पर्यटक पहुंचते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि गेटवे ऑफ इंडिया के पास कौन-सा रेलवे स्टेशन है.
(Image Credit: Wikimedia Commons)
2.गेटवे ऑफ इंडिया से कितना दूर है चर्चगेट रेलवे स्टेशन?

गेटवे ऑफ इंडिया के सबसे नजदीक चर्चगेट रेलवे स्टेशन है. दोनों के बीच की दूरी लगभग 1.8 किलोमीटर है. इसके अलावा छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) भी गेटवे ऑफ इंडिया के काफी नजदीक है. CSMT से स्मारक के बीच की दूरी करीब 2 किलोमीटर है. दोनों ही स्टेशनों से टैक्सी, बस और दूसरे परिवहन से आसानी से गेटवे ऑफ इंडिया पहुंचा जा सकता है.
(Image Credit: Wikimedia Commons)
3.साउथ मुंबई का फेमस इलाका है चर्चगेट

चर्चगेट साउथ मुंबई का एक फेमस इलाका है, जो अरब सागर के किनारे है. यह इलाका अपनी ऐतिहासिक इमारतों, आर्ट डेको वास्तुकला, जाने-माने एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स और कॉमर्शियल इलाकों की वजह से जाना जाता है. चर्चगेट के पास ही नरीमन प्वाइंट, मरीन ड्राइव और वानखेड़े स्टेडियम जैसे प्रसिद्ध स्थल मौजूद हैं. चर्चगेट रेलवे स्टेशन मुंबई उपनगरीय रेलवे की पश्चिमी लाइन का एक प्रमुख टर्मिनस है और हर दिन लाखों यात्री यहां से सफर करते हैं.
(Image Credit: Wikimedia Commons)
4.कैसे इस इलाके का नाम पड़ा चर्चगेट?

चर्चगेट नाम का इतिहास भी काफी दिलचस्प है. अठारहवीं और उन्नीसवीं शताब्दी के दौरान मुंबई एक किलेबंद शहर हुआ करता था. इसके चारों ओर मजबूत दीवारें और एंट्री गेट बने हुए थे. इन्हीं गेट में से एक का नाम चर्चगेट था. यह गेट सेंट थॉमस कैथेड्रल के कारण मशहूर हुआ. समय के साथ शहर के विस्तार के लिए किले की दीवारों और इसके गेट को हटा तो दिया गया लेकिन इलाके का नाम चर्चगेट ही बना रहा. जिस जगह पर कभी चर्चगेट का गेट था, उसके आसपास के इलाके को आज साउथ मुंबई के सबसे अहम इलाकों में गिना जाता है.
(Image Credit: Wikimedia Commons)
5.चर्चगेट इलाके का भूगोल

चर्चगेट के पश्चिम में अरब सागर फैला हुआ है, जबकि दक्षिण दिशा में नरीमन पॉइंट है. नरीमन पॉइंट को मुंबई का अहम कॉमर्शियल सेंटर में गिना जाता है. यहां कई बड़ी कंपनियों के ऑफिस हैं और यह इलाका आज मुंबई की आधुनिक पहचान बन गया है. 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों के दौरान नरीमन प्वाइंट के ट्राइडेंट होटल और ओबेरॉय होटल को आतंकवादियों ने निशाना बनाया था.
(Image Credit: Wikimedia Commons)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.