Advertisement

11वीं में फेल हो गए थे आदित्य रॉय कपूर, इस यूनिवर्सिटी से किया है ग्रेजुएशन, क्रिकेटर बनते-बनते यूं हुई बॉलीवुड में एंट्री

आदित्य रॉय कपूर की जिंदगी सिल्वर स्क्रीन जैसी चमकदार नहीं रही है बल्कि वह पढ़ाई में काफी फिसड्डी थे. 11वीं में वह फेल भी हो गए थे, जानें स्टूडेंट्स को उनकी लाइफ से क्या सीखना चाहिए...

Jaya Pandey | Jul 09, 2025, 03:22 PM IST

1. ग्यारहवीं क्लास में फेल हो गए थे 'मेट्रो इन दिनों' एक्टर

 ग्यारहवीं क्लास में फेल हो गए थे 'मेट्रो इन दिनों' एक्टर
1

आदित्य रॉय कपूर आज बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर हैं लेकिन स्टारडम का उनका सफर गोल्ड मेडल या टॉप ग्रेड से शुरू नहीं हुआ था. वह ग्यारहवीं क्लास में फेल हो गए थे. ऐसे समय में जब बच्चों पर पढ़ाई-लिखाई में बढ़िया प्रदर्शन करने का दबाव होता है, आदित्य रॉय कपूर की कहानी दुनिया को एक नया दृष्टिकोण देती है कि सफलता हमेशा रिजल्ट में मिले मार्क्स पर ही निर्भर नहीं होती. 

Advertisement

2.प्रशिक्षित डांसर रही हैं आदित्य रॉय कपूर की मां

प्रशिक्षित डांसर रही हैं आदित्य रॉय कपूर की मां
2

1985 में मुंबई में जन्मे आदित्य रॉय कपूर एक ऐसे परिवार में पले-बढ़े जहां कला को बहुत महत्व दिया जाता था. उनकी मां सैलोम आरोन एक प्रशिक्षित डांसर रही हैं, जो स्कूल में नाटकों का निर्देशन करती थी. आदित्य के भाइयों में भी फिल्म और मनोरंजन की दुनिया में अपना करियर बनाया.

3.जीडी सोमानी मेमोरियल स्कूल से हुई है शुरुआती पढ़ाई

जीडी सोमानी मेमोरियल स्कूल से हुई है शुरुआती पढ़ाई
3

आदित्य रॉय कपूर ने कफ परेड स्थित जीडी सोमानी मेमोरियल स्कूल में पढ़ाई की. इस स्कूल में क्रिएटिविटी को काफी प्रोत्साहित किया जाता था लेकिन बचपन से ही आदित्य की पढ़ाई लिखाई में खास दिलचस्पी नहीं थी. हालांकि वह एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटी में भाग लेते रहते थे लेकिन अक्सर किताबें पीछे छूट जाती थीं.

4.बचपन से क्रिकेटर बनना चाहते थे आदित्य

बचपन से क्रिकेटर बनना चाहते थे आदित्य
4

अपने शुरुआती स्कूली दिनों में आदित्य रॉय कपूर क्रिकेटर बनना चाहते थे. उन्होंने छठी कक्षा तक गंभीरता से इसकी कोचिंग भी ली लेकिन आखिरकार इसमें करियर बनाने का सपना छोड़ दिया. जैसे-जैसे उनके जीवन में जैसे-जैसे क्रिकेट का दौर कम होता गया, स्कूली नाटक, रंगमंच और अभिनय उनके जीवन में जगह बनाने लगे. उन्होंने वीजे के तौर पर भी काम किया है.

5.मुंबई यूनिवर्सिटी से किया है ग्रेजुएशन

मुंबई यूनिवर्सिटी से किया है ग्रेजुएशन
5

स्कूल के बाद आदित्य ने ग्यारहवीं कक्षा के लिए सेंट जेवियर्स कॉलेज में दाखिला लिया. लेकिन स्कूल से कॉलेज का सफ़र आसान नहीं रहा. वह उस साल फेल हो गए. उन्होंने फिर अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए सेंट एंड्रयूज़ कॉलेज में दाखिला लिया लेकिन बाद में जेवियर्स वापस लौट आए. उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. 

6.लंदन ड्रीम्स से बॉलीवुड में रखा कदम

लंदन ड्रीम्स से बॉलीवुड में रखा कदम
6

ऑदित्य रॉय कपूर ने 2009 में लंदन ड्रीम्स से बॉलीवुड में कदम रखा था. साल 2013 में उनकी दो फिल्मों  आशिकी 2 और ये जवानी है दीवानी से वह घर-घर में मशहूर हो गए. इसके बाद मलंग, लूडो और द नाइट मैनेजर से उन्होंने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया.  आदित्य रॉय कपूर का सफर साबित करता है कि सिर्फ मार्कशीट में नंबर लाना ही काफी नहीं है बल्कि दूसरे फील्ड में भी आप बढ़िया करियर बना सकते हैं.

Advertisement
Advertisement

Advertisement