Advertisement

देश के हीरो मेजर मोहित शर्मा की जीवनसंगिनी रिशमा सरीन से मिलिए, जानें Indian Army में किस पद पर हैं तैनात

आज हम आपको देश के हीरो मेजर मोहित शर्मा की पत्नी रिशमा सरीन के बारे में बताएंगे और साथ में उनके इंडियन आर्मी में करियर के बारे में भी जानकारी देंगे...

जया पाण्डेय | Dec 11, 2025, 09:25 AM IST

1.'धुरंधर' फिल्म से चर्चा में आए मेजर मोहित शर्मा

'धुरंधर' फिल्म से चर्चा में आए मेजर मोहित शर्मा
1

'धुरंधर' फिल्म की वजह से अशोक चक्र से सम्मानित दिवंगत मेजर मोहित शर्मा का नाम हाल ही में फिर से चर्चा में आया है. उनके माता-पिता ने रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' में अपने बेटे के जीवन को दिखाने का आरोप लगाते हुए दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की. हालांकि कोर्ट ने उनके दावे को खारिज कर दिया.

Advertisement

2.मेजर मोहित शर्मा का परिवार

मेजर मोहित शर्मा का परिवार
2

जैसे-जैसे इस मामले को लेकर चर्चाएं बढ़ती गईं, मोहित शर्मा के जीवन को लेकर लोगों की दिलचस्पी भी बढ़ने लगी. महज 31 साल की आयु में अपने प्राणों की आहुति देकर मेजर मोहित शर्मा अपने पीछे माता-पिता, पत्नी और बच्चों का एक छोटा परिवार छोड़ गए. आज हम आपको उनकी पत्नी के बारे में विस्तार से बताएंगे.

3.रिशमा सरीन कौन हैं?

रिशमा सरीन कौन हैं?
3

रिशमा सरीन अशोक चक्र से सम्मानित दिवंगत मेजर मोहित शर्मा की पत्नी हैं. उनका फैमिली बैकग्राउंड भी आर्मी का है. उनके पिता रिटायर्ड कर्नल मोहन लाल सरीन सेना सेवा कोर में कार्यरत थे और बाद में रिशमा ने भी उसी कोर में सेवा दी.

4.लेफ्टिनेंट कर्नल हैं रिशमा सरीन

लेफ्टिनेंट कर्नल हैं रिशमा सरीन
4

रिशमा सरीन और मोहित शर्मा की शादी की सही तारीख पब्लिक डोमेन पर मौजूद नहीं है. लेकिन इस दंपति ने एक साथ जीवन बिताया और उनके दो बच्चे हैं. रिशमा फिलहाल लेफ्टिनेंट कर्नल हैं और उन्होंने भारतीय सेना में अपना अलग मुकाम बनाया है.

5.रिशमा सरीन का इंडियन आर्मी में करियर

रिशमा सरीन का इंडियन आर्मी में करियर
5

पंजाब के गुरदासपुर में जन्मी और पली-बढ़ी रिशमा सरीन 2001 में सेना में शामिल हुईं और आज भी उत्कृष्ट सेवा दे रही हैं. इतना ही नहीं वह पहली महिला अधिकारी थीं जो 2023 में अग्निवीर रिक्रूटर बनीं. उनके भाई भी आर्मी में कर्नल हैं और आर्टिलरी रेजिमेंट में तैनात हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement