Advertisement

JPSC Civil Services Exam: जेपीएससी सिविल सेवा की परीक्षा देने वाले छात्रों का इंतजार खत्म, परिणाम में 864 अभ्यर्थी चयनित

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने मंगलवार को झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा-2023 का परिणाम जारी कर दिया है. परिक्षा परिणाम सामने आते ही छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई. इस परीक्षा में 864 विद्यार्थी सफल हुए हैं. 

सुमित तिवारी | May 21, 2025, 08:57 AM IST

1.100 अंकों का साक्षात्कार

100 अंकों का साक्षात्कार
1

जो विद्यार्थी मुख्य परीक्षा मे उत्तरीर्ण हुए हैं अब वह साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं. अब इन अभ्यार्थीयों को 100 अंको के साक्षात्कार की तैयारी करनी हैं. इस संबध में आयोग जल्द ही अगली सूचना जारी करेगा.

Advertisement

2.342 पद

342 पद
2

लेकिन अभी असली परीक्षा तो बाकी है दरअसल ये   यह परीक्षा विभिन्न सेवाओं में कुल 342 पदों के लिए आयोजित हुई है. इसकी प्रारंभिक परीक्षा में 7,011 अभ्यार्थी पास हुए थे. 

3.मुख्य परीक्षा

मुख्य परीक्षा
3

इसकी मुख्य परीक्षा पिछले वर्ष 22-24 जून तक आयोजित की गई थी. झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने लगभग 11 माह बाद मुख्य परीक्षा के परिणामों का ऐलान किया है. 

4.आंदोलन

आंदोलन
4

बताते चलें कि परिणाम जारी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थी लगातार आंदोलन कर रहे थे. पिछले दिनों मोबाइल पर जवाब तलब करने के बाद आयोग ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को शीघ्र परिणाम जारी करने आश्वासन दिया था.

5.कब होगा इंटरव्यू

कब होगा इंटरव्यू
5

अब जिन छात्रों का मुख्य परीक्षा में चयन हो गया है. उनके लिए आयोग जल्द से जल्द इंटरव्यू के लिए आदेश जारी करेगा. जिससे पता चलेगा कि साक्षात्कार किस तारीख में होगा. 

Advertisement
Advertisement
Advertisement