Advertisement

James Clerk Maxwell Quotes: टॉपर बनने से पहले सीखें ये 5 बातें, महान साइंटिस्ट ने कई साल पहले दिया था सफलता का मंत्र

महान साइंटिस्ट जेम्स क्लर्क मैक्सवेल की जयंती के मौके पर जानें उनके ऐसे 5 विचार जिनसे स्टूडेंट्स पढ़ाई और जीवन दोनों में महत्वपूर्ण सीख ले सकते हैं...

Jaya Pandey | Jun 13, 2026, 10:25 AM IST

1.जेम्स क्लर्क मैक्सवेल के प्रेरक विचार

जेम्स क्लर्क मैक्सवेल के प्रेरक विचार
1

जेम्स क्लर्क मैक्सवेल 19वीं सदी के महान स्कॉटिश फिजिसिस्ट और मैथमेटिशियन थे. उन्हें मॉडर्न फिजिक्स के सबसे प्रभावशाली साइंटिस्ट में गिना जाता है. अपने मैक्सवेल इक्वेशन की वजह से उन्हें दुनियाभर में पहचान मिली. आज 13 जून को उनकी जयंती के मौके पर उनके उन विचारों के बारे में जानिए जो स्टूडेंट्स को लगातार सीखने, सोचने और ज्ञान पाने के लिए प्रेरित करते हैं. 
(All Image Credit: Wikimedia Commons)
 

Advertisement

2.1. 'अगर कोई किसी चीज की बिल्कुल सही और अंतिम स्थिति जानने की कोशिश करेगा, तो उसे आखिर में यह समझ आएगा कि हम केवल दूसरी चीजों के संबंध में ही ज्ञान हासिल कर सकते हैं.'

1. 'अगर कोई किसी चीज की बिल्कुल सही और अंतिम स्थिति जानने की कोशिश करेगा, तो उसे आखिर में यह समझ आएगा कि हम केवल दूसरी चीजों के संबंध में ही ज्ञान हासिल कर सकते हैं.'
2

हम किसी भी चीज को पूरी तरह और अंतिम रूप से नहीं जान सकते, बल्कि उसे दूसरी चीजों के संबंध में समझते हैं. इससे स्टूडेंट्स सीख सकते हैं कि पढ़ाई में भी हर विषय को संदर्भ के साथ समझना चाहिए और यह स्वीकार करना चाहिए कि ज्ञान कोई सीमित चीज नहीं है बल्कि हमारा ज्ञान हमेशा बढ़ने की प्रक्रिया में है.

3.2. 'मैंने कई दर्शन पढ़े हैं और मुझे लगता है कि ईश्वर की अवधारणा के बिना कोई भी दर्शन पूरी तरह सफल नहीं होता.'

2. 'मैंने कई दर्शन पढ़े हैं और मुझे लगता है कि ईश्वर की अवधारणा के बिना कोई भी दर्शन पूरी तरह सफल नहीं होता.'
3

चाहे कोई ईश्वर में विश्वास करे या न करे, यह विचार बताता है कि इंसान सिर्फ तथ्यों से संतुष्ट नहीं होता, बल्कि वह जीवन के अर्थ, नैतिकता और अस्तित्व जैसे सवालों के जवाब भी खोजता है. इससे स्टूडेंट्स में चिंतन करने और विभिन्न दृष्टिकोणों को समझने की क्षमता विकसित होती है.

4.3. 'विज्ञान में नई खोजें तब होती हैं जब हम यह स्वीकार करते हैं कि अभी बहुत कुछ ऐसा है जिसे हम नहीं जानते.'

3. 'विज्ञान में नई खोजें तब होती हैं जब हम यह स्वीकार करते हैं कि अभी बहुत कुछ ऐसा है जिसे हम नहीं जानते.'
4

विज्ञान और ज्ञान की हर प्रगति की शुरुआत इसे स्वीकारने से होती है कि मैं अभी सब कुछ नहीं जानता. जब स्टूडेंट्स अपनी कमियों को स्वीकार करते हैं, सवाल पूछते हैं और जिज्ञासु बने रहते हैं, तभी वे वास्तव में सीख पाते हैं इसलिए अज्ञानता को छिपाने के बजाय उसे सीखने का अवसर समझना चाहिए.

5.4. 'हम पदार्थ (भौतिक दुनिया) को समझने के लिए नियम बनाते हैं, और हमारा मन भी भौतिक दुनिया के प्रभाव से ही काम करता है.'

4. 'हम पदार्थ (भौतिक दुनिया) को समझने के लिए नियम बनाते हैं, और हमारा मन भी भौतिक दुनिया के प्रभाव से ही काम करता है.'
5

 हमारा मन और बाहरी दुनिया एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं. स्टूडेंट्स इससे यह सीख सकते हैं कि उनकी सोच केवल किताबों से नहीं बनती, बल्कि उनके अनुभव, वातावरण, आदतें और जीवनशैली भी उसे प्रभावित करती हैं इसलिए अच्छा वातावरण, अनुशासन और सकारात्मक अनुभव सीखने की प्रक्रिया को बेहतर बनाते हैं.

6.5.'दुनिया की कई घटनाएं निश्चित नहीं होतीं, उन्हें समझने के लिए संभावना (Probability) और उसके गणित का इस्तेमाल करना पड़ता है.'

5.'दुनिया की कई घटनाएं निश्चित नहीं होतीं, उन्हें समझने के लिए संभावना (Probability) और उसके गणित का इस्तेमाल करना पड़ता है.'
6

जीवन में हर चीज निश्चित नहीं होती. कई बार पूरी मेहनत करने के बाद भी परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं मिलता और कभी-कभी कम संभावना वाली चीजें भी हो जाती हैं इसलिए सफलता और असफलता दोनों को संतुलित नजर से देखना चाहिए. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement
Advertisement