Advertisement

भारत के किस रेलवे स्टेशन पर हैं सबसे ज्यादा प्लेटफॉर्म? यहीं से चली थी East India की पहली ट्रेन

आज हम आपको भारत के उस रेलवे स्टेशन के बारे में बताएंगे जिसके पास ज्यादा प्लेटफॉर्म का रिकॉर्ड है. इस स्टेशन के बारे में खास बात यह भी है कि यहीं से पूर्वी भारत की पहली पैसेंजर ट्रेन चली थी, जानें इस स्टेशन का इतिहास...

Jaya Pandey | May 19, 2026, 10:56 AM IST

1.भारत का सबसे ज्यादा प्लेटफॉर्म वाला रेलवे स्टेशन

भारत का सबसे ज्यादा प्लेटफॉर्म वाला रेलवे स्टेशन
1

भारत में रेलवे स्टेशन सिर्फ यात्रियों के लिए ट्रेनें पकड़ने की जगह ही नहीं हैं, बल्कि कई स्टेशन अपनी खास पहचान और अनोखी विशेषताओं के लिए भी मशहूर हैं. कुछ स्टेशन अपनी ऐतिहासिक विरासत के लिए जाने जाते हैं, तो कुछ को इनकी आधुनिक सुविधाओं और विशाल आकार के लिएपहचाना जाता है. आज हम आपको भारत के उस रेलवे स्टेशन के बारे में बताएंगे जिसके पास ज्यादा प्लेटफॉर्म का रिकॉर्ड है.
(Image Credit: Wikimedia Commons)

Advertisement

2.हावड़ा जंक्शन रेलवे स्टेशन के पास है सबसे ज्यादा प्लेटफॉर्म्स का रिकॉर्ड

हावड़ा जंक्शन रेलवे स्टेशन के पास है सबसे ज्यादा प्लेटफॉर्म्स का रिकॉर्ड
2

ये रेलवे स्टेशन पश्चिम बंगाल का हावड़ा जंक्शन रेलवे स्टेशन है. यह भारत के सबसे व्यस्त और सबसे महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों में गिना जाता है. हावड़ा स्टेशन पर कुल 23 प्लेटफॉर्म हैं, जो इसे प्लेटफॉर्म की संख्या के हिसाब से भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन बनाते हैं. यह स्टेशन पूर्वी भारत का सबसे बड़ा रेल एंट्रेस माना जाता है और हर दिन लाखों यात्रियों की आवाजाही संभालता है.
(Image Credit: Wikimedia Commons)

3.हावड़ा रेलवे स्टेशन का इतिहास

हावड़ा रेलवे स्टेशन का इतिहास
3

हावड़ा रेलवे स्टेशन का इतिहास भी बेहद खास है. इसकी शुरुआत साल 1854 में हुई थी. पूर्वी भारत में पहली यात्री रेल सेवा हावड़ा से हुगली के बीच ही शुरू की गई थी. पिछले लगभग 170 साल में इस स्टेशन ने भारतीय रेलवे के विस्तार में खास भूमिका निभाई है. हावड़ा स्टेशन हुगली नदी के पश्चिमी किनारे पर स्थित है और प्रसिद्ध हावड़ा ब्रिज के जरिए सीधे कोलकाता शहर से जुड़ा हुआ है.
(Image Credit: Wikimedia Commons) 

4.हावड़ा स्टेशन का आर्किटेक्चर

हावड़ा स्टेशन का आर्किटेक्चर
4

यह स्टेशन पूर्वी रेलवे और दक्षिण पूर्व रेलवे दोनों के लिए एक प्रमुख टर्मिनल की तरह काम करता है. यहां से दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, पटना, गुवाहाटी, पुरी और भारत के लगभग हर बड़े शहर के लिए ट्रेनें चलती हैं. स्टेशन की इमारत अपनी औपनिवेशिक वास्तुकला के लिए भी जानी जाती है. लाल ईंटों से बनी इसकी भव्य संरचना में ब्रिटिश काल की स्थापत्य शैली की झलक दिखाती है. 
(Image Credit: Wikimedia Commons)

5.हावड़ा स्टेशन का विस्तार

हावड़ा स्टेशन का विस्तार
5

इस स्टेशन का कई बार विस्तार किया गया और आज इसके पुराने और नए टर्मिनल दोनों परिसर हैं. प्लेटफॉर्म 1 से 15 पुराने परिसर का हिस्सा हैं, जबकि 17 से 23 नए परिसर में आता है. भारतीय रेलवे भविष्य में यहां और प्लेटफॉर्म विकसित करने की दिशा में भी काम कर रहा है जिससे लाखों यात्रियों की आवाजाही को सुचारू रूप से संचालित किया जा सके.
(Image Credit: Wikimedia Commons) 

6.हर दिन इस स्टेशन से चलती हैं लगभग 600 ट्रेनें

हर दिन इस स्टेशन से चलती हैं लगभग 600 ट्रेनें
6

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस स्टेशन पर हर दिन लगभग 600 से ज्यादा ट्रेनें संचालित होती हैं और 10 लाख से अधिक यात्री स्टेशन का इस्तेमाल करते हैं. लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों से लेकर लोकल और उपनगरीय ट्रेनों तक, हावड़ा स्टेशन पूर्वी भारत की जीवनरेखा की तरह काम करता है.
(Image Credit: Wikimedia Commons)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement
Advertisement