एजुकेशन
Jaya Pandey | May 07, 2026, 03:06 PM IST
1.भारतीय रेलवे की कमांडो फोर्स

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में जम्मू तवी से श्रीनगर तक विस्तारित रेल सेवा को हरी झंडी दिखाई. इस दौरान काले रंग की वर्दी, हेलमेट और आधुनिक हथियारों से लैस कमांडो ट्रेन की सुरक्षा करते नजर आए. इन्हें देखकर कई लोगों के मन में सवाल उठा कि क्या भारतीय रेलवे की भी अपनी कमांडो फोर्स होती है? आज हम आपको इंडियन रेलवे की कमांडो फोर्स के बारे में विस्तार से बताएंगे.
(Image Credit: Social Media)
2.CORAS क्या है?

कमांडो फॉर रेलवे सिक्योरिटी (CORAS), रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) की एक स्पेशल कमांडो यूनिट है. इसकी शुरुआत साल 2019 में की गई थी. इस कमांडो फोर्स का मकसद ट्रेनों, यात्रियों और रेलवे से जुड़े महत्वपूर्ण ढांचे की सुरक्षा करना है. इनकी तैनाती खासकर उन इलाकों में की जाती है, जहां नक्सलवाद या आतंकवाद का खतरा ज्यादा रहता है.
(Image Credit: Social Media)
3.RPF के अंतर्गत आती है CORAS

यह फोर्स CRPF, CISF या NSG जैसी कोई अलग अर्धसैनिक बल नहीं है, बल्कि यह RPF और उसके सशस्त्र विंग रेलवे प्रोटेक्शन स्पेशल फोर्स (RPSF) का हिस्सा है. RPSF की स्थापना साल 1962 में रेलवे संपत्ति, बुनियादी ढांचों और यात्रियों की सुरक्षा के लिए की गई थी. CORAS पहले RPSF की 9वीं बटालियन थी. इसमें 5 कंपनियां और एक हेडक्वॉर्टर कंपनी शामिल है.
(Image Credit: Social Media)
4.CORAS कमांडो की ट्रेनिंग

CORAS कमांडो को खास तरह की ट्रेनिंग दी जाती है. इनमें आतंकवाद-रोधी ऑपरेशन, आईईडी और लैंडमाइन से निपटना, होस्टेज रेस्क्यू, जंगल और पहाड़ी इलाकों में ऑपरेशन जैसी ट्रेनिंग शामिल होती है. इन कमांडो ने NSG और ग्रेहाउंड्स जैसी एक्सपर्ट यूनिट्स के साथ भी ट्रेनिंग ली है.
(Image Credit: Social Media)
5. CORAS यूनिट का स्ट्रक्चर

इंडियन रेलवे के मुताबिक CORAS यूनिट में कई लेवल के अधिकारी और जवान शामिल होते हैं. इसमें IG (महानिरीक्षक) और DIG (उप महानिरीक्षक) जैसे सीनियर ऑफिसर से लेकर इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर, ASI, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल तक शामिल रहते हैं.
(Image Credit: Social Media)
6.कहां तैनात है CORAS फोर्स?

फिलहाल CORAS की टीमें देश के कई संवेदनशील इलाकों में तैनात हैं. इनमें झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा और जम्मू-कश्मीर जैसे क्षेत्र शामिल हैं. जम्मू-कश्मीर में बारामूला और श्रीनगर रेल रूट पर इनकी तैनाती को काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि यह इलाका लंबे समय से सुरक्षा चुनौतियों से जूझ रहा है.
(Image Credit: Social Media)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.