एजुकेशन
Jaya Pandey | Jun 12, 2026, 03:57 PM IST
1.म्यांमार से सबसे नजदीक कौन-सा रेलवे स्टेशन है?

भारतीय रेलवे दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्क में से एक है और देश की परिवहन व्यवस्था की रीढ़ है. हर दिन करोड़ों यात्री और भारी मात्रा में माल ट्रेनों से एक जगह से दूसरे जगह तक पहुंचता है. हमारे यहां के कई रेलवे स्टेशन अपनी भौगोलिक स्थिति, इतिहास और रणनीतिक महत्व की वजह से खास पहचान रखते हैं और कुछ तो इंटरनेशनल बॉर्डर के बेहद करीब हैं. क्या आप जानते हैं कि म्यांमार के सबसे नजदीक कौन-सा रेलवे स्टेशन है?
(All Image: Wikimedia Commons/ India Rail Info)
2.नागालैंड का ये स्टेशन है नागालैंड के सबसे करीब

म्यांमार से सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन मणिपुर का जिरिबाम स्टेशन है जिसकी दूरी 315 किलोमीटर है और यह 9.5 घंटों में पूरी की जा सकती है. असम का लीडो रेलवे स्टेशन भी म्यांमार से करीब माना जाता है हालांकि ये दोनों छोटे स्टेशन हैं और पैसेंजर्स यहां से ज्यादा पूर्वोत्तर भारत के राज्य नागालैंड के दीमापुर रेलवे स्टेशन से म्यांमार पहुंचते हैं. म्यांमार और दीमापुर के बीच की दूरी लगभग 730 किलोमीटर है जिसे बाय रोड 16 से 17 घंटों में पूरी की जा सकती है.
3.दीमापुर रेलवे स्टेशन की स्थिति

दीमापुर रेलवे स्टेशन नागालैंड का एकमात्र प्रमुख ब्रॉड गेज रेलवे स्टेशन है. दीमापुर रेलवे स्टेशन लुमडिंग-डिब्रूगढ़ रेलखंड पर स्थित है और पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के अंतर्गत आता है. यह स्टेशन न सिर्फ दीमापुर शहर बल्कि कोहिमा और आसपास के कई इलाकों की भी रेल जरूरतों को पूरा करता है.
4.इस रेलवे स्टेशन से गुजरती हैं ये बड़ी ट्रेनें

आज दीमापुर रेलवे स्टेशन से देश के कई बड़े शहरों से सीधे जुड़े हुए हैं. यहां से गुजरने वाली बड़ी ट्रेनों में डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस, अवध असम एक्सप्रेस, गुवाहाटी-लेडो इंटरसिटी एक्सप्रेस और कई दूसरी लंबी दूरी की ट्रेनें शामिल हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.