Advertisement

भारत के टॉप 5 राज्य जहां हैं सबसे ज्यादा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जानें किस नंबर पर आते हैं यूपी-बिहार

क्या आप जानते हैं कि भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स मौजूद हैं और इस लिस्ट में यूपी-बिहार की क्या स्थिति है...

Jaya Pandey | Jun 17, 2026, 03:47 PM IST

1.भारत के किस राज्य में हैं सबसे ज्यादा इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स?

भारत के किस राज्य में हैं सबसे ज्यादा इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स?
1

भारत में हवाई यात्रा का दायरा बढ़ रहा है और पिछले कुछ साल में यहां कई नए एयरपोर्ट भी विकसित हुए हैं. हाल ही में उत्तर प्रदेश का नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) भी काफी चर्चा में रहा. इसे देश के सबसे बड़े विमानन प्रोजेक्ट्स में से एक माना जाता है. आज एयरपोर्ट्स सिर्फ घरेलू यात्रा का माध्यम नहीं हैं बल्कि ये इंटरनेशनल ट्रेड, टूरिज्म और इन्वेस्टमेंट को बढ़ावा देने में बड़ी भूमिकाएं निभा रही हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल एयरपोर्ट किस राज्य में हैं और इस मामले में यूपी और बिहार की क्या स्थिति है? 
(All Image: Canva)

Advertisement

2.उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश
2

इंटरनेशनल एयरपोर्ट के मामले में यूपी देश का टॉप राज्य है. यहां कुल 5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट मौजूद हैं. इनमें लखनऊ का चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, वाराणसी का लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अयोध्या का महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) शामिल हैं. आज के समय में इनमें से कुछ एयरपोर्ट से इंटरनेशनल फ्लाइट्स नहीं उड़तीं लेकिन इन्हें चरणबद्ध तरीके से बढ़ाया जा रहा है.

3.केरल

केरल
3

उत्तर प्रदेश के बाद इस लिस्ट में केरल का नंबर आता है. केरल देश का ऐसा राज्य है जहां अंतरराष्ट्रीय हवाई यातायात बेहद मजबूत है. यहां कुल 4 इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैं. यहां कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, त्रिवेंद्रम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, कालीकट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और कन्नूर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा मौजूद है. खाड़ी देशों में बड़ी संख्या में रहने वाले भारतीय प्रवासियों के कारण केरल के एयरपोर्ट्स पर इंटरनेशनल पैसेंजर्स की संख्या काफी ज्यादा रहती है. 

4.महाराष्ट्र

महाराष्ट्र
4

महाराष्ट्र सबसे ज्यादा इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाली लिस्ट में तीसरे नंबर पर आता है. मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को देश के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट्स में गिना जाता है. इसके अलावा नागपुर के डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को भी अंतरराष्ट्रीय दर्जा मिला हुआ है. वहीं पुणे एयरपोर्ट से समय-समय पर इंटरनेशनल फ्लाइट्स उड़ती हैं और इसके विस्तार पर काम चल रहा है. 

5.​​​​​​​तमिलनाडु

​​​​​​​तमिलनाडु
5

तमिलनाडु भी अंतरराष्ट्रीय हवाई कनेक्टिविटी के मामले में टॉप राज्यों में से एक है. चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा दक्षिण भारत का सबसे अहम एयरपोर्ट है. इसके अलावा कोयंबटूर और तिरुचिरापल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे भी विदेशों से सीधी कनेक्टिविटी देते हैं. दक्षिण-पूर्व एशिया और खाड़ी देशों के लिए यहां से बड़ी संख्या में फ्लाइट्स उड़ती हैं.

6.गुजरात और कर्नाटक

गुजरात और कर्नाटक
6

गुजरात और कर्नाटक जैसे राज्यों में भी 2-2 इंटरनेशनल एयरपोर्ट मौजूद हैं. गुजरात में अहमदाबाद का सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा सबसे अहम है जबकि सूरत और दूसरे शहरों की इंटरनेशनल कनेक्टिविटी भी मजबूत हो रही है. कर्नाटक में बेंगलुरु का केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा देश के सबसे व्यस्त और आधुनिक एयरपोर्ट्स में गिना जाता है, जबकि मंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भी विदेशों से सीधी उड़ाने मुहैया कराता है.
 

7.बिहार की क्या है स्थिति?

बिहार की क्या है स्थिति?
7

बिहार में सिर्फ एक ही इंटरनेशनल एयरपोर्ट मौजूद है. सिर्फ गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा ही इंटरनेशनल फ्लाइट्स मुहैया कराता है. इस एयरपोर्ट से बौद्ध देशों जैसे श्रीलंका, थाईलैंड, जापान, म्यांमार और वियतनाम से आने वाले श्रद्धालुओं की आवाजाही होती है. पटना के जय प्रकाश नारायण एयरपोर्ट को भी इंटरनेशनल दर्जा मिला हुआ है लेकिन यहां से नियमित इंटरनेशनल फ्लाइट्स फिलहाल सीमित हैं. 

Advertisement
Advertisement
Advertisement