Advertisement

भारत का सबसे छोटा रेल रूट, सीट पर बैठने से पहले ही आ जाती है मंजिल

आज हम आपको उस रेल यात्रा के बारे में बताएंगे जहां यात्रा शुरू होते ही अगला स्टेशन सिर्फ 9 मिनट में आ जाता है. इसे भारत की सबसे छोटी रेल यात्रा कहा जाता है. यह सफर इतना छोटा है कि आज टिकट तो जरूर लेंगे लेकिन अपनी सीट पर ठीक से बैठने से पहले ही स्टेशन आ जाएगा...

Jaya Pandey | May 18, 2026, 11:39 AM IST

1.भारत की सबसे छोटी ट्रेन यात्रा

भारत की सबसे छोटी ट्रेन यात्रा
1

भारत दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्क में से एक है , जिससे हर दिन लाखों यात्री ट्रेनों से एक शहर से दूसरे शहर तक सफर करते हैं. कई ट्रेनें ऐसी हैं जिनमें यात्रियों को कई दिनों तक यात्रा करनी पड़ती है जबकि कुछ ट्रेनों से सफर इतना छोटा होता है कि कुछ ही मिनटों में यात्री अपनी मंजिल तक पहुंच जाते हैं. आज हम आपको उस रेल मार्ग के बारे में बताएंगे जहां यात्रा शुरू होते ही अगला स्टेशन सिर्फ 9 मिनट में आ जाता है. इसे भारत की सबसे छोटी रेल यात्रा कहा जाता है. 
(Image Credit: Wikimedia Commons)

Advertisement

2.महाराष्ट्र के नागपुर से अजनी स्टेशन की यात्रा

महाराष्ट्र के नागपुर से अजनी स्टेशन की यात्रा
2

यह रेल रूट महाराष्ट्र के नागपुर शहर के नागपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन से अजनी रेलवे स्टेशन के बीच है. इन दोनों स्टेशनों के बीच की दूरी लगभग 2.8 से 3 किलोमीटर है और ट्रेन इसे करीब 9 मिनट में पूरा कर लेती है. इसी वजह से इसे भारतीय रेलवे के सबसे छोटे रेल यात्राओं में से एक माना जाता है. यह सफर इतना छोटा है कि कई यात्री मजाक में कहते हैं कि सीट पर ठीक से बैठने से पहले ही रेलवे स्टेशन आ जाता है. 
(Image Credit: Wikimedia Commons)

3.क्यों महत्वपूर्ण है यह रेलवे रूट?

क्यों महत्वपूर्ण है यह रेलवे रूट?
3

नागपुर भारत के सबसे व्यस्त रेलवे जंक्शनों में से एक माना जाता है. यहां उत्तर-दक्षिण और पूर्व-पश्चिम दिशा की कई बड़ी रेल लाइनें आपस में जुड़ती हैं. ऐसे में अजनी स्टेशन नागपुर रेलवे स्टेशन पर बढ़ते दबाव को कम करने में मदद करता है और स्थानीय यात्रियों के लिए एक सुविधाजनक विकल्प बनता है. बड़ी संख्या में लोग काम, पढ़ाई और रोजमर्रा की यात्रा के लिए इस ट्रेन रूट का इस्तेमाल करते हैं.
(Image Credit: Wikimedia Commons)
 

4.सिर्फ 2 मिनट ही यहां रुकती हैं ट्रेनें

सिर्फ 2 मिनट ही यहां रुकती हैं ट्रेनें
4

नागपुर से अजनी स्टेशन आने वाली ट्रेनें सिर्फ 2 मिनट ही यहां रुकती हैं. अजनी स्टेशन से नागपुर के मध्य, पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिणी उपनगरों के निवासियों और कम दूरी के दैनिक यात्री अधिकतर यात्रा करते हैं. अजनी उन पांच छोटे स्टेशनों में से एक है जो नागपुर की विस्तारित शहर सीमा के अंतर्गत आते हैं.  इन पांच स्टेशनों के नाम अजनी, इटवारी , कलमना , कामठी और खपरी हैं.
(Image Credit: Wikimedia Commons)
 

5.क्यों खास है इतनी छोटी रेलवे यात्रा?

क्यों खास है इतनी छोटी रेलवे यात्रा?
5

दिलचस्प बात यह है कि इस छोटे से सफर ने रेलवे प्रेमियों और यात्रियों के बीच अपनी अलग पहचान बना ली है. कई लोग सिर्फ इस अनोखे अनुभव के लिए भी इस मार्ग से यात्रा करना पसंद करते हैं क्योंकि इतनी छोटी दूरी की ट्रेन यात्रा रोज देखने को नहीं मिलती. एक तरफ भारतीय रेलवे में ऐसे रूट हैं जहां यात्रा तीन-चार दिनों तक चलती है, वहीं दूसरी तरफ नागपुर से अजनी का यह कुछ मिनटों का सफर भारतीय रेलवे की विविधता को दिखाता है.
(Image Credit: Wikimedia Commons)

Advertisement
Advertisement
Advertisement