Advertisement

भारत का सबसे ताकतवर सरकारी अफसर, जिसे माना जाता है प्रधानमंत्री का राइट हैंड

भारत सरकार में कई बड़े और अहम पद होते हैं, लेकिन इनमें सबसे ज्यादा ताकत और जिम्मेदारी कैबिनेट सचिव के पास होती है. यह वही अफसर है जिसे प्रधानमंत्री का दायां हाथ कहा जाता है और जिसकी सलाह पर कई बड़े सरकारी फैसले तय होते हैं.

राजा राम | Nov 30, 2025, 08:52 PM IST

1.सबसे वरिष्ठ और महत्वपूर्ण अधिकारी

सबसे वरिष्ठ और महत्वपूर्ण अधिकारी
1

भारत में कैबिनेट सचिव को पूरे प्रशासनिक ढांचे का सबसे वरिष्ठ और महत्वपूर्ण अधिकारी माना जाता है. यह वही अफसर होता है जो प्रधानमंत्री को देश से जुड़े बड़े मुद्दों पर सलाह देता है और मंत्रालयों के कामकाज में तालमेल बनाकर रखता है.

Advertisement

2.दफ्तर नई दिल्ली के साउथ ब्लॉक में है

दफ्तर नई दिल्ली के साउथ ब्लॉक में है
2

कैबिनेट सचिवालय का दफ्तर नई दिल्ली के साउथ ब्लॉक में है, जो पीएमओ के बिल्कुल नज़दीक है. नाम भले ही साधारण लगता हो, लेकिन इस विभाग का दायरा सरकार की असली ताकत दिखाता है.

3.मंत्रिमंडल को सलाह और मदद देता है

मंत्रिमंडल को सलाह और मदद देता है
3

कैबिनेट सचिवालय तीन हिस्सों जिसमें, सिविल, मिलिट्री और इंटेलिजेंस के रूप में काम करता है. इनमें से सिविल विंग सबसे महत्वपूर्ण है, क्योंकि यही केंद्रीय मंत्रिमंडल को सलाह और मदद देता है.

4.सभी विभागों की रिपोर्ट भेजने की जिम्मेदारी

सभी विभागों की रिपोर्ट भेजने की जिम्मेदारी
4

किसी भी बड़े संकट या आपात स्थिति में मंत्रालयों के बीच तालमेल बैठाने की मुख्य जिम्मेदारी कैबिनेट सचिव की होती है. इसके अलावा राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और मंत्रियों को हर महीने सभी विभागों की रिपोर्ट भेजना भी इसी विभाग का काम है.

 

5.धारा 370 हटाने में अहम भूमिका निभाई

धारा 370 हटाने में अहम भूमिका निभाई
5

कैबिनेट सचिवालय ने जम्मू-कश्मीर से जुड़ी ऐतिहासिक प्रक्रिया धारा 370 हटाने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटने में भी अहम भूमिका निभाई थी. इस दौरान खुफिया एजेंसियों और सरकार के बीच बड़ा समन्वय इसी ने संभाला.

6.वर्तमान में टीवी सोमनाथन भारत के कैबिनेट सचिव

वर्तमान में टीवी सोमनाथन भारत के कैबिनेट सचिव
6

वर्तमान में 1987 बैच के IAS अधिकारी टीवी सोमनाथन भारत के कैबिनेट सचिव हैं. सरकार ने उन्हें दो साल के लिए इस पद पर नियुक्त किया है.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement