Advertisement

नीता और मुकेश अंबानी के पोते पृथ्वी अंबानी किस स्कूल में पढ़ते हैं? जानें कितनी है सालभर की फीस

मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे अमीर हस्तियों में शुमार हैं. वह न केवल सफल बिजनेसमैन हैं बल्कि फैमिलीमैन भी है. आज हम आपको बताएंगे कि उनके पोते पृथ्वी अंबानी किस स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं...

Jaya Pandey | Jun 04, 2025, 01:34 PM IST

1.किस स्कूल में पढ़ते हैं पृथ्वी अंबानी?

किस स्कूल में पढ़ते हैं पृथ्वी अंबानी?
1

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी न सिर्फ दुनिया के सफल बिजनेसमैन हैं बल्कि वह एक फैमिलीमैन भी हैं. अक्सर उन्हें अपने पोते पृथ्वी अंबानी के साथ देखा जाता है. क्या आप जानते हैं कि पृथ्वी अंबानी किस स्कूल में पढ़ते हैं और उनकी फीस कितनी है?

Advertisement

2.आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के बेटे हैं पृथ्वी

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के बेटे हैं पृथ्वी
2

रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड (आरजेआईएल) के चेयरमैन आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के बेटे पृथ्वी अंबानी ने नीता मुकेश अंबानी जूनियर स्कूल (एनएमएजेएस) में पढ़ना शुरू कर दिया है. यह स्कूल भारत के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक के रूप में जाना जाता है.

3.इस स्कूल में पढ़ते हैं पृथ्वी अंबानी

इस स्कूल में पढ़ते हैं पृथ्वी अंबानी
3

स्कूल की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार नीता मुकेश अंबानी जूनियर स्कूल (NMAJS) एक को एजुकेशनल आईबी वर्ल्ड स्कूल है. यह अपने दो कैंपस जियो वर्ल्ड सेंटर और बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में इंटरनेशनल बैकलॉरिएट प्राइमरी इयर्स प्रोग्राम (PYP), इंटरनेशनल बैकलॉरिएट प्राइमरी इयर्स प्रोग्राम (PYP) और मिडिल इयर्स प्रोग्राम (MYP) के तहत पढ़ाई करवाता है.

4.इतनी है पृथ्वी अंबानी के स्कूल की फीस

इतनी है पृथ्वी अंबानी के स्कूल की फीस
4

नीता मुकेश अंबानी एक एजुकेशनिस्ट, उद्यमी, स्पोर्ट्स एंबेसडर और कई लोगों की आदर्श हैं जो नीता मुकेश अंबानी जूनियर स्कूल (एनएमएजेएस) की संस्थापक और अध्यक्ष हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल (डीएआईएस) जिसमें नीता मुकेश अंबानी जूनियर स्कूल भी शामिल है, की वार्षिक ट्यूशन फीस 14 लाख रुपये से 20 लाख रुपये के बीच है.

5.इस तारीख से पृथ्वी अंबानी से शुरू की थी स्कूलिंग

इस तारीख से पृथ्वी अंबानी से शुरू की थी स्कूलिंग
5

पृथ्वी अंबानी ने 14 सितंबर 2024 से अपना स्कूली सफर शुरू किया. उस समय उनकी एक प्यारी सी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसमें आकाश और श्लोका अपने बेटे का हाथ थामे उसे स्कूल कैंपस में ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं. आसमानी नीले रंग की ड्रेस पहने पृथ्वी इस नए सफर में कदम रखने के लिए पूरी तरह तैयार दिख रहे थे.

Advertisement
Advertisement
Advertisement