एजुकेशन
Jaya Pandey | Jun 11, 2025, 12:42 PM IST
1.कंप्यूटर साइंस और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा

टेक्नोलॉजी सेक्टर देश की आर्थिक वृद्धि को गति दे रहा है. इससे प्रोग्रामिंग, नेटवर्किंग, क्लाउड कंप्यूटिंग और साइबर सिक्योरिटी डोमेन में कुशल आईटी प्रोफेशनल्स की मांग बढ़ गई है. कंप्यूटर साइंस और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा करके आपको 22 हजार से लेकर 50 हजार रुपये तक मंथली सैलरी मिल सकती है.
2.इंजीनियरिंग में डिप्लोमा (पॉलिटेक्निक)

इंजीनियरिंग डिप्लोमा मैकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल और कंप्यूटर इंजीनियरिंग सहित विशेषज्ञताओं में मजबूत तकनीकी आधार प्रदान करते हैं. डिप्लोमा इंजीनियर आमतौर पर जूनियर इंजीनियर, साइट सुपरवाइजर, सीएडी डिजाइनर या रखरखाव तकनीशियन के रूप में काम शुरू करते हैं. इसमें शुरुआती सैलरी 20 से 45 हजार तक होती है.
3.डिजिटल मार्केटिंग में डिप्लोमा

जैसे-जैसे बिजनेस ऑनलाइन प्लैटफॉर्म पर आ रहे हैं, डिजिटल मार्केटिंग प्रोफेशनल्स की मांग बढ़ गई है. इस फील्ड में सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन, सोशल मीडिया स्ट्रैटेजी, कंटेंट मार्केटिंग और डेटा एनालिटिक्स शामिल हैं. इसमें शुरुआती पदों पर ₹25,000 से ₹50,000 तक मासिक वेतन मिलता है.
4.होटल मैनेजमेंट में डिप्लोमा

भारत की हॉस्पिटेलिटी इंडस्ट्री तेजी से विस्तार कर रही है. लक्जरी होटल, क्रूज ऑपरेशन्स और इवेंट मैनेजमेंट कंपनियां कुशल पेशेवरों की भर्तियां करती हैं. एंट्री लेवल की जॉब्स में फ्रंट ऑफिस एक्जीक्यूटिव, इवेंट प्लानर और फूड एंड बिवरेज मैनेजर को पद शामिल हैं. यहां शुरुआती वेतन ₹18,000 से ₹35,000 मासिक तक होता है.
5.नर्सिंग में डिप्लोमा

जनसंख्या वृद्धि और स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती जागरूकता के कारण भारत के हेल्थकेयर सेक्टर में करियर की अपार संभावनाएं हैं. नर्सिंग में डिप्लोमा करके आप नर्स, क्लिनिकल असिस्टेंट और हेल्थकेयर कॉर्डिनेटर की जॉब पा सकते हैं. यहां शुरुआती सैलरी ₹20,000 से ₹40,000 मासिक तक होता है.