Advertisement

कंपनी सेक्रेटरी भी हैं करप्शन केस में बर्खास्त हुईं IAS पद्मा जायसवाल, जानें किस यूनिवर्सिटी से की है MBA की पढ़ाई

भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते 2003 बैच की एजीएमयूटी कैडर की आईएएस अधिकारी पद्मा जायसवाल को सर्विस से बर्खास्त कर दिया गया है, जानें उनका एजुकेशनल और करियर प्रोफाइल...

Jaya Pandey | May 15, 2026, 12:38 PM IST

1.आईएएस अधिकारी पद्मा जायसवाल सर्विस से बर्खास्त

आईएएस अधिकारी पद्मा जायसवाल सर्विस से बर्खास्त
1

केंद्र सरकार ने भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते 2003 बैच की एजीएमयूटी कैडर की आईएएस अधिकारी पद्मा जायसवाल को सर्विस से बर्खास्त कर दिया है. प्रधानमंत्री कार्यालय के अधीन आने वाले कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) की सिफारिश पर राष्ट्रपति की अंतिम मंजूरी मिलने के बाद बर्खास्तगी का आदेश जारी किया गया. एजीएमयूटी (अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश) कैडर के अधिकारियों से जुड़े मामलों में आमतौर पर गृह मंत्रालय की सिफारिश के आधार पर DoPT आखिरी फैसला करता है.
(Image Credit: Social Media)

Advertisement

2.कितनी पढ़ी-लिखी हैं पद्मा जायसवाल?

कितनी पढ़ी-लिखी हैं पद्मा जायसवाल?
2

उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार उन्होंने सेंट जेवियर्स स्कूल से स्कूली पढ़ाई खत्म होने के बाद पंजाब विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल से हायर स्टडीज की है. उनके पास एमबीए की डिग्री है और वे इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया की सर्टिफाइड कंपनी सेक्रेटरी भी हैं. इसके अलावा उन्होंने यूजीसी रिसर्च फेलो के रूप में भी काम किया है, जहां उनका अकादमिक फोकस बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, मैनेजमेंट, इंटरनेशनल अफेयर्स, फाइनेंशियल मैनेजमेंट और लीगल पर्सोनल मैनेजमेंट जैसे विषय रहे हैं.
(Image Credit: Social Media)

3.क्या है पूरा मामला?

क्या है पूरा मामला?
3

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कार्रवाई साल 2007-08 से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मामलों के आधार पर की गई है. उस समय पद्मा जायसवाल अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग जिले में डिप्टी कमिश्नर के पद पर तैनात थीं. फरवरी 2008 में स्थानीय लोगों ने उन पर पद का दुरुपयोग करने, सरकारी धन के गबन और प्रशासनिक अनियमितताओं के आरोप लगाए गए थे. इन आरोपों के बाद अप्रैल 2008 में उन्हें निलंबित कर दिया गया था, हालांकि विभागीय प्रक्रिया के दौरान अक्टूबर 2010 में उनका निलंबन वापस ले लिया गया था.
(Image Credit: Social Media)

4.केंद्र सरकार ने क्यों उठाया कड़ा कदम?

केंद्र सरकार ने क्यों उठाया कड़ा कदम?
4

इस मामले की जांच और विभागीय कार्रवाई कई साल तक चलती रही. अब केंद्र सरकार ने उपलब्ध रिकॉर्ड, जांच और विभागीय सिफारिशों के आधार पर उनके खिलाफ यह कड़ा कदम उठाया है. यह मामला इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि किसी सेवारत आईएएस अधिकारी को सेवा से बर्खास्त करने की घटनाएं बेहद कम देखने को मिलती हैं.
(Image Credit: Social Media)

5.इस मामले पर आईएएस पद्मा जायसवाल ने क्या कहा?

इस मामले पर आईएएस पद्मा जायसवाल ने क्या कहा?
5

हालांकि, आईएएस पद्मा जायसवाल ने इस पूरे मामले से अनजान होने की बात कही है. उन्होंने एक अखबार को बताया कि उन्हें इस तरह के किसी घटनाक्रम या बर्खास्तगी आदेश के पारित होने की कोई जानकारी नहीं है. दो दशकों से अधिक लंबे प्रशासनिक करियर में पद्मा जायसवाल ने अरुणाचल प्रदेश, दिल्ली, गोवा और पुडुचेरी समेत कई स्थानों पर अहम जिम्मेदारियां संभालीं. 
(Image Credit: Social Media)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement
Advertisement