एजुकेशन
Jaya Pandey | Feb 19, 2026, 12:24 PM IST
1.दिल्ली एआई समिट और रोबोटिक डॉग विवाद

दिल्ली एआई समिट में रोबोटिक डॉग के प्रदर्शन को लेकर हुए विवाद के बाद गलगोटिया यूनिवर्सिटी सुर्खियों में आ गई है और यूनिवर्सिटी की फैकल्टी मेंबर नेहा सिंह चर्चा के केंद्र में हैं. ऐसे में जानना जरूरी है कि उनका एजुकेशनल क्वॉलिफिकेशन क्या है और अब तक उनका एकेडमिक करियर कैसा रहा है.
2.कौन हैं नेहा सिंह और क्या है विवाद?

नेहा सिंह गलगोटिया यूनिवर्सिटी में कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट की हेड हैं और उन्होंने स्पष्ट किया है कि वह कोर टेक्निकल टीचिंग फैकल्टी का हिस्सा नहीं हैं बल्कि मैनेजमेंट और कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट में पढ़ाने से जुड़ी हैं. वायरल वीडियो में उन्हें एआई प्रदर्शनी के दौरान रोबोडॉग ओरियन के बारे में जानकारी देते हुए देखा गया था. विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी भी रोबोडॉग को यूनिवर्सिटी का खुद का प्रोडक्ट बताने का दावा नहीं किया था बल्कि उसे केवल प्रदर्शनी के संदर्भ में समझाया था.
3.कितनी पढ़ी-लिखी हैं नेहा सिंह?

उनकी पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो उनकी लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार उनकी शुरुआती स्कूली शिक्षा गर्ल्स हाईस्कूल एंड कॉलेज से हुई. इसके बाद उन्होंने कॉमर्स में ग्रेजुएशन इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बीकॉम के रूप में पूरा किया और आगे मैनेजमेंट की पढ़ाई करते हुए एमबीए की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से हासिल की.
4.नेहा सिंह का एकेडमिक करियर

नवंबर 2023 में गलगोटिया यूनिवर्सिटी से जुड़ने से पहले वह ग्रेटर नोएडा की शारदा यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थीं. टीचिंग के साथ-साथ उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाली संस्था करियर लॉन्चर में वर्बल एबिलिटी मेंटर के रूप में भी काम किया. इससे पहले वह GITAM में भी असिस्टेंट प्रोफेसर रह चुकी हैं.
5.नेहा सिंह का लिंक्डइन बायो

अपने लिंक्डइन बायो में नेहा सिंह लिखती हैं कि भाषा पर मजबूत पकड़ के जरिए वे लोगों से जुड़ने, उन्हें प्रेरित करने और उनके व्यक्तित्व के विकास में मदद करने की क्षमता रखती हैं. कम्युनिकेशन, टीचिंग और स्टूडेंट इंटरैक्शन को वह अपने पेशे का मुख्य हिस्सा बताती हैं और इसी क्षेत्र में अपने अनुभव को आगे बढ़ा रही हैं. हालांकि नए विवाद ने उन्हें सोशल मीडिया पर उन्हें काफी वायरल कर दिया है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से