एजुकेशन
जया पाण्डेय | Nov 18, 2025, 10:28 AM IST
1.लालू परिवार की कलह आई सामने

बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी की हार के बाद लालू प्रसाद यादव के परिवार की कलह सामने आ गई है. उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने परिवार से नाता तोड़ने का ऐलान कर दिया है. इसके बाद उनका निजी जीवन काफी चर्चा में आ गया है और लोग उनके पति और बच्चों के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं.
2.सिंगापुर में रहता है रोहिणी आचार्य का परिवार

रोहिणी आचार्य का परिवार सिंगापुर में रहता है जिसमें वह अपने पति समरेश सिंह, अपनी बेटी अनन्या और बेटों आदित्य और अरिहंत के साथ रहती हैं. रोहिणी ने साल 2002 में समरेश सिंह से विवाह किया था.
3.राव रणविजय सिंह के बेटे हैं समरेश

कई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार समरेश सिंह पूर्व आयकर आयुक्त लेवल के अधिकारी राव रणविजय सिंह के बेटे हैं. शादी के बाद रोहिणी और समरेश पहले यूएस गए और बाद में सिंगापुर में बस गए, जहां अभी भी यह परिवार रहता है.
4.कितने पढ़े लिखे हैं रोहिणी आचार्य के पति समरेश सिंह?

अगर पढ़ाई लिखाई की बात करें तो समरेश ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से इकोनॉमी में बीए किया है. इसके बाद उन्होंने दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से इकोनॉमी, फाइनेंस और इंटरनेशनल बिजनेस में मास्टर्स और फिर इनसीड बिजनेस स्कूल से एमबीए (फाइनेंस) की डिग्री हासिल की है.
5.क्या है समरेश सिंह का प्रोफेशन?

समरेश सिंह वर्तमान में सिंगापुर में एवरकोर में इन्वेस्टमेंट बैंकिंग, मर्जर और एक्विजिशन के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं और इससे पहले वह स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक में सीनियर पोस्ट पर काम कर चुके हैं.
6.कितनी पढ़ी-लिखी हैं रोहिणी आचार्य?

वहीं अगर रोहिणी आचार्य की पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की पढ़ाई की है जबकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि उन्होंने जमशेदपुर के महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज से अपनी डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी की है. चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपनी पेशा समाज सेवा दर्ज करवाया है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से