एजुकेशन
जया पाण्डेय | Dec 04, 2025, 03:52 PM IST
1.कितना पढ़ा-लिखा है सुषमा स्वराज का परिवार?

सीनियर एडवोकेट और मिजोरम के पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल स्वराज अब इस दुनिया में नहीं रहे. 73 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. इस खबर से सुषमा स्वराज का परिवार फिर से चर्चा में आ गया है.
2.स्वराज फैमिली में किसके पास है कितनी डिग्रियां?

स्वराज परिवार काफी पढ़ा-लिखा है और इस परिवार का हर सदस्य कानून का विद्वान है. आज हम आपको बताएंगे कि इस परिवार के किस मेंबर के पास कितनी डिग्रियां हैं.
3.स्वराज कौशल का एजुकेशन क्वॉलिफिकेशन

हिमाचल प्रदेश के सोलन में जन्मे स्वराज कौशल ने चंडीगढ़ के डीएवी स्कूल से बीए की डिग्री हासिल की थी. इसके बाद उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी की फैकल्टी ऑफ लॉ से एलएलबी की पढ़ाई की. उन्हें 34 साल की उम्र में सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट के रूप में नामित किया गया और 37 की उम्र में वह मिजोरम के राज्यपाल बने.
4.सुषमा स्वराज का एजुकेशन क्वॉलिफिकेशन

सुषमा स्वराज ने सनातन धर्म कॉलेज से संस्कृत और पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया था. इसके बाद उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई की. उन्होंने कुछ समय तक सुप्रीम कोर्ट में वकालत की प्रैक्टिस भी की लेकिन राजनीति में रुझान होने की वजह से जल्द ही एक्टिव पॉलिटिक्स में आ गईं.
5.बांसुरी स्वराज का एजुकेशन क्वॉलिफिकेशन

सुषमा स्वराज और स्वराज कौशल की इकलौती बेटी बांसुरी स्वराज ने यूनिवर्सिटी ऑफ वारविक से ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई की. इतना ही नहीं उन्होंने ऑक्सफोर्ड के सेंट कैथरीन कॉलेज से मास्टर ऑफ स्टडीज की पढ़ाई भी पूरी की है. फिलहाल वह नई दिल्ली से लोकसभा सांसद हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से