एजुकेशन
Jaya Pandey | Aug 06, 2026, 02:48 PM IST
1. बांग्लादेश को दूसरा पाकिस्तान बताकर चर्चा में आए सजीब वाजेद

बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना के बेटे सजीब वाजेद जॉय ने बांग्लादेश को दूसरा पाकिस्तान बताते हुए कहा कि यह भारत के लिए भी चिंता का विषय है. ऐसे में लोगों की यह जानने में दिलचस्पी बढ़ी है कि आखिर सजीब वाजेद जॉय कितने एजुकेटेड हैं और उन्होंने देश-दुनिया के किन स्कूल-कॉलेज से अपनी पढ़ाई की है.
(Image credit: Sajeeb Wazed Facebook)
2. बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के दौरान हुआ जन्म

सजीब वाजेद जॉय का जन्म 27 जुलाई 1971 को बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के दौरान न्यूक्लियर साइंटिस्ट डॉ. एमए वाजेद मियाह और शेख हसीना के घर हुआ था. युद्ध के दौरान जन्म होने की वजह से ही उनके नाना शेख मुजीबुर्रहमान ने उनका प्यार से निकनेम जॉय रख दिया जिसका बंगाली भाषा में मतलब जीत होती है.
(Image credit: Sajeeb Wazed Facebook)
3.कितने एजुकेटेड हैं सजीब वाजेद?

अगर सजीब वाजेद जॉय के एजुकेशनल बैकग्राउंड की बात करें तो उन्होंने भारत के स्कूलों से लेकर अमेरिका तक से पढ़ाई की है. उन्होंने भारत के सेंट जोसेफ कॉलेज के बाद बैंगलोर यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की और फिर आर्लिन्गटन में यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में बैचलर्स डिग्री हासिल की. उनके पास हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के जॉन एफ केनेडी स्कूल ऑफ गवर्नमेंट से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशनमें मास्टर्स की भी डिग्री है.
(Image credit: Sajeeb Wazed Facebook)
4.सजीब वाजेद की शादी और तलाक

साल 2002 में उनकी शादी क्रिस्टीन ओवेरमायर से हुई थी और दोनों की एक बेटी भी है जिसका नाम सोफिया रेहाना वाजेद है. साल 2025 में उनका क्रिस्टीन से तलाक हो चुका है जिसकी जानकारी उन्होने फेसबुक के जरिए दी थी. अमेरिका में अपनी पढ़ाई खत्म होने के बाद उन्होंने कुछ समय तक वहीं आईटी सेक्टर में काम किया.
(Image credit: Sajeeb Wazed Facebook)
5.मां शेख हसीना के एडवाइजर के तौर पर किया काम

बाद में बांग्लादेश लौटकर उन्होंने अपनी मां शेख हसीना के प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान ICT अफेयर एडवाइजर के तौर पर भी काम किया और डिजिटल बांग्लादेश पहल में अहम भूमिका निभाई. साल 2007 में ICT सेक्टर में योगदान के लिए उन्हें वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम ने यंग इकोनॉमिक लीडर चुना था.
(Image credit: Sajeeb Wazed Facebook)