एजुकेशन
Jaya Pandey | Apr 06, 2026, 02:34 PM IST
1.जब निखिल कामथ ने MBA को बताया था बेकार

जेरोधा के को-फाउंडर निखिल कामथ अपने एक पुराने बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने पहले कहा था कि अगर कोई 25 साल की उम्र में एमबीए कर रहा है तो शायद वह अपने समय का सही इस्तेमाल नहीं कर रहा. अब जब वह कोलंबिया बिजनेस स्कूल के एक कार्यक्रम में पहुंचे तो एक स्टूडेंट ने उनसे सीधा सवाल कर लिया कि जब आपको एमबीए की डिग्री इतनी जरूरी नहीं लगती तो आप यहां क्यों आए हैं.
(Image: @nikhilkamathcio)
2.कितने एजुकेटेड हैं निखिल कामथ?

इस पर निखिल कामथ ने जवाब दिया कि वह यहां सीखने और लोगों से जुड़ने आए हैं. उन्होंने कहा- 'यहां से एमबीए का कोर्स करने के लिए हर स्टूडेंट ने 300 डॉलर खर्च किए होंगे. ऐसे में कल के भारत के अमीर बच्चों को जानने का मुझे भविष्य में कुछ फायदा होगा इसी वजह से मैं यहां हूं. आज हम आपको बताएंगे कि निखिल कामथ खुद कितने पढ़े-लिखे हैं.
(Image: @nikhilkamathcio)
3.हाईस्कूल के बाद निखिल कामथ ने छोड़ दी थी पढ़ाई

अगर उनकी पढ़ाई की बात करें तो निखिल कामथ का सफर पारंपरिक शिक्षा से काफी अलग है. उन्होंने दसवीं कक्षा के बाद ही औपचारिक पढ़ाई छोड़ दी थी. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने बेंगलुरु के ऑक्सफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल से 10वीं तक की पढ़ाई की थी, लेकिन इसके बाद उन्होंने कॉलेज का रास्ता नहीं चुना. कम उम्र में ही उन्होंने काम करना शुरू कर दिया और कॉल सेंटर जैसी नौकरियों में भी हाथ आजमाया.
(Image: @nikhilkamathcio)
4.कॉल सेंटर में जॉब, फिर शेयर मार्केट की यूं सीखीं बारीकियां

इसी दौरान उन्हें शेयर मार्केट में दिलचस्पी हुई. उन्होंने खुद से पढ़कर, समझकर और लगातार प्रयोग करके ट्रेडिंग सीखनी शुरू की. शुरुआत में उन्हें नुकसान भी उठाना पड़ा लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी गलतियों से सीखते रहे. धीरे-धीरे उन्होंने बाजार की समझ विकसित की और इसी अनुभव ने आगे चलकर उन्हें अपने भाई नितिन कामथ के साथ जेरोधा की स्थापना करने के लिए प्रेरित किया.
(Image: @nikhilkamathcio)
5.क्या है Zerodha?

जेरोधा आज भारत के सबसे बड़े स्टॉक ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म्स में से एक है और इसने निवेश को आम लोगों के लिए आसान और सुलभ बनाया है. निखिल कामथ की सफलता इस बात का उदाहरण है कि केवल डिग्री ही सफलता का रास्ता तय नहीं करती. उन्होंने स्व-अध्ययन, अनुभव और लगातार सीखने की आदत से खुद को तैयार किया और बिजनेस की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई.
(Image: @nikhilkamathcio)
6.आज भारत के युवा उद्यमियों में गिने जाते हैं निखिल कामथ

आज निखिल कामथ देश के युवा उद्यमियों में गिने जाते हैं और उनकी कहानी यह सिखाती है कि अगर आपके अंदर सीखने की भूख, जोखिम लेने का साहस और लगातार मेहनत करने का जज्बा है, तो आप बिना पारंपरिक डिग्री के भी बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं.
(Image: @nikhilkamathcio)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.