Advertisement

कितना पढ़े-लिखे हैं दिग्गज फुटबॉलर Lionel Messi? जानें फैक्ट्री वर्कर के बेटे के वर्ल्ड चैंपियन बनने की कहानी

आज हम आपको बताएंगे कि ये दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी कितना पढ़े-लिखे हैं और उनका फुटबॉल करियर कैसा रहा...

जया पाण्डेय | Dec 13, 2025, 04:47 PM IST

1.दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी की कहानी

दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी की कहानी
1

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी 14 साल बाद भारत में आकर चर्चा में आ गए हैं. हालांकि उनके फैंस में उनकी एक झलक न पाने को लेकर काफी नाराजगी है और कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में तोड़फोड़ की भी खबरें हैं. आज हम आपको बताएंगे कि ये दिग्गज फुटबॉलर कितना पढ़े-लिखे हैं और उनका फुटबॉल करियर कैसा रहा.

Advertisement

2.लियोनेल मेस्सी की स्कूली शिक्षा

लियोनेल मेस्सी की स्कूली शिक्षा
2

लियोनेल मेस्सी ने कम उम्र से ही फुटबॉल की ओर रुख किया जिसका असर उनकी स्कूली शिक्षा पर पड़ा. मेस्सी का जन्म 24 जून 1987 सांता फे के रोसारियो में हुआ. उनके पिता  जॉर्ज मेस्सी स्टील फैक्ट्री में काम करते थे जबकि उनका मां सेलिया कुकिटिनी एक चुंबक कारखाने में काम करती थीं. वह अपने 4 भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर हैं.

3.इस स्कूल में पढ़े हैं लियोनेल मेस्सी

इस स्कूल में पढ़े हैं लियोनेल मेस्सी
3

अर्जेंटीना में बच्चे 6 साल की उम्र में स्कूल जाना शुरू करते हैं. वे 6 से 11 साल की उम्र तक प्राथमिक विद्यालय में पढ़ते हैं और फिर 11 से 17 साल की उम्र तक माध्यमिक विद्यालय में जाते हैं. हालांकि अर्जेंटीना में मेस्सी के स्कूली जीवन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन उन्होंने सांता फे प्रांत के रोसारियो में स्थित एस्कुएला नंबर 66 जनरल लास हेरास में पढ़ाई की जो उनके घर से ज्यादा दूर नहीं था.

4.स्कूल लाइफ में कैसे थे मेस्सी?

स्कूल लाइफ में कैसे थे मेस्सी?
4

स्टूडेंट लाइफ में मेस्सी एक औसत छात्र थे. शांत स्वभाव के मेस्सी हमेशा अपने साथ एक गेंद लेकर स्कूल आते थे. प्राथमिक शिक्षा पूरी करने के बाद जब वे 13 साल के हुए तो उनका परिवार बार्सिलोना में बस गया. उन्होंने बार्सिलोना के प्रसिद्ध ला मासिया में दाखिला लिया जो फुटबॉल के टॉप ट्रेनिंग सेंटर में से एक है. वहीं मेस्सी ने लियोन XIII स्कूल में पढ़ाई की जिसमें ला मासिया के बाकी बच्चे भी पढ़ते थे.

5.लियोनेल मेस्सी का फुटबॉल करियर

लियोनेल मेस्सी का फुटबॉल करियर
5

लियोनेल मेस्सी के पेशेवर करियर की शुरुआत 2004 में 17 वर्ष की आयु में एफसी बार्सिलोना की सीनियर टीम से हुई जिसने उनके अभूतपूर्व 17 साल के करियर की नींव रखी. बार्सिलोना के साथ उन्होंने क्लब के लिए रिकॉर्ड 35 ट्रॉफियां जीतीं जिनमें 10 ला लीगा खिताब और 4 यूईएफए चैंपियंस लीग खिताब शामिल हैं.

6.फुटबॉल इतिहास के सबसे सम्मानित खिलाड़ी हैं मेस्सी

फुटबॉल इतिहास के सबसे सम्मानित खिलाड़ी हैं मेस्सी
6

लियोनेल मेस्सी ने अपने फुटबॉल करियर में काफी उपलब्धियां हासिल की. उन्होंने 2009-2012, 2015, 2019, 2021 और 2023 के बीच 8 बैलोन डी'ओर पुरस्कार और रिकॉर्ड 6 यूरोपीय गोल्डन शू जीते हैं. उन्होंने अपने सीनियर करियर में 850 से अधिक गोल और 380 से अधिक असिस्ट किए हैं. कुल 46 ट्रॉफियों के साथ वह फुटबॉल इतिहास के सबसे सम्मानित खिलाड़ी हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement