एजुकेशन
Jaya Pandey | Mar 09, 2026, 06:02 PM IST
1.2026 टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनी टीम इंडिया

भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए 2026 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया. इस जीत में 27 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज ईशान किशन का भी अहम योगदान रहा. हालांकि उनके शानदार प्रदर्शन के अलावा एक और वजह से वह चर्चा में रहे.
(Image Credit: Social Media)
2.कौन हैं ईशान किशन की गर्लफ्रेंड?

भारत की जीत के बाद ईशान किशन की कथित गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया की तस्वीरें तेजी से वायरल होने लगीं. फाइनल के दौरान अदिति स्टेडियम में मौजूद थीं और टीम इंडिया की जीत के बाद उनकी तस्वीरें और वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया.
(Image Credit: Social Media)
3.कितनी पढ़ी-लिखी हैं अदिति हुंडिया?

अदिति हुंडिया का जन्म और पालन-पोषण राजस्थान की राजधानी जयपुर में हुआ. उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा जयपुर के इंडिया इंटरनेशनल स्कूल से पूरी की. इसके बाद उन्होंने जयपुर के सेंट जेवियर्स कॉलेज से उच्च शिक्षा हासिल की, जहां से उन्होंने बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA) की डिग्री ली.
(Image Credit: Aditi Hundia Instagram)
4.फैशन और मॉडलिंग में है दिलचस्पी

पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने फैशन और मॉडलिंग में रुचि दिखानी शुरू कर दी थी और कॉलेज के समय में ही फैशन शो तथा स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेने लगी थीं. यही से उनके मॉडलिंग और ब्यूटी पेजेंट के करियर की शुरुआत हुई.
(Image Credit: Aditi Hundia Instagram)
5.फैशन इंडस्ट्री में अदिति को यूं मिली पहचान

अदिति को असली पहचान साल 2017 में मिली जब उन्होंने फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया. वह फेमिना मिस इंडिया राजस्थान 2017 बनीं और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता की फाइनलिस्ट भी रहीं. उसी साल मानुषी छिल्लर ने मिस इंडिया का खिताब जीता था.
(Image Credit: Aditi Hundia Instagram)
6.अदिति ने ऐसे बनाई अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान

इसके बाद 2018 में अदिति ने मिस दिवा सुप्रानेशनल 2018 का खिताब अपने नाम किया और बाद में मिस सुप्रानेशनल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया, जहां उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी अपनी पहचान बनाई.
(Image Credit: Aditi Hundia Instagram)
7.उद्यमी भी हैं अदिति

ब्यूटी पेजेंट में सफलता हासिल करने के बाद अदिति ने फैशन मॉडलिंग और डिजिटल कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में कदम रखा. आज वह एक मॉडल के साथ-साथ उद्यमी भी हैं. उन्होंने अपना फैशन ब्रांड 'लेबल अदिति हुंडिया' शुरू किया, जिसके जरिए वह कपड़ों और फैशन से जुड़े प्रोडक्ट्स लॉन्च करती हैं.
(Image Credit: Aditi Hundia Instagram)
8.सोशल मीडिया पर भी है अच्छी फैन फॉलोइंग

सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है और इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं. टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद उनकी लोकप्रियता और तेजी से बढ़ती देखी गई, क्योंकि मैच के दौरान कैमरा कई बार उन पर भी गया और वह टीम इंडिया को चीयर करती नजर आईं.
(Image Credit: Aditi Hundia Instagram)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से