एजुकेशन
Jaya Pandey | Jul 20, 2025, 12:13 PM IST
1.दीक्षांत समारोह में स्टूडेंट्स का पसंदीदा पोज देते नजर आए थे प्रोफेसर

आईआईटी रोपड़ का 14वां कन्वोकेशन आजकल खूब चर्चा में है. दरअसल कन्वोकेशन में आईआईटी रोपड़ के निदेशक प्रोफ़ेसर राजीव आहूजा स्टूडेंट्स को डिग्रियां बांटते समय स्टूडेंट्स के पसंदीदा पोज में उनके साथ तस्वीरें खिंचवाते नजर आए. इसके बाद देखते ही देखते उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे.
2.लोग कह रहे पूकी प्रोफेसर

प्रोफ़ेसर राजीव आहूजा दीक्षांत समारोह में खुशी-खुशी स्टूडेंट्स के साथ डैब, कोरियन हार्ट और यहां तक कि ट्रेंडिंग पूकी पोज़ करते हुए दिखाई दिए. इतना ही नहीं एक स्टूडेंट के कहने पर उन्होंने काला चश्मा लगाकर भी तस्वीरें खिंचवाईं. अब लोग सोशल मीडिया पर उन्हें कूलेस्ट प्रोफेसर और पूकी प्रोफेसर जैसी उपाधियों से नवाज रहे हैं.
3.IIT रोपड़ के डायरेक्टर हैं प्रोफेसर राजीव आहूजा

प्रोफेसर राजीव आहूजा स्वीडन के उप्साला यूनिवर्सिटी में कम्प्यूटेशनल मैटेरियल्स साइंस के एक जाने-माने प्रोफेसर हैं. वे वर्तमान में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी IIT रोपड़ के निदेशक के रूप में कार्यरत हैं. नवंबर 2023 से मई 2024 तक उन्होंने IIT गुवाहाटी में निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी संभाला.
4.भारत-स्वीडन के बेस्ट साइंटिस्ट हैं प्रोफेसर आहूजा

प्रोफेसर आहूजा अपने फील्ड के बेस्ट रिसर्चर्स में से एक माने जाते हैं. वह स्वीडन और भारत दोनों ही देशों के टॉप पांच मैटेरियल्स साइंटिस्ट में शुमार हैं. साल 1986 में उन्होंने आईआईटी रूड़की में फिजिक्स सब्जेक्ट के साथ एमएससी किया था. इसके बाद साल 1991 में उन्होंने यहीं से डॉक्टोरल डिग्री और फिर उप्साला यूनिवर्सिटी से साल 1992 से 1995 के बीच पोस्ट डॉक्टोरल डिग्री हासिल की.
5.साल 2007 में बने थे स्वीडन के उप्साला यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर

साल 1997 में प्रोफेसर आहूजा असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए क्वॉलिफाइड हुए और साल 2007 में प्रोफेसर के लिए उन्होंने अर्हता हासिल की और उन्हें उप्साला यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर नियुक्त किया गया. इससे पहले साल 2004-2005 में उन्होंने अमेरिका की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में फिजिक्स डिपार्टमेंट में असोसिएट के तौर पर भी काम किया.
6.इनके सुपरविजन में इतने स्टूडेंट्स ने की पीएचडी

डॉ. आहूजा ने 30 पीएचडी और 35 से ज्यादा पोस्ट डॉक्टरेट स्टूडेंट्स को सुपरवाइज किया है. उन्हें अमेरिकन फिजिकल सोसाइटी (APS) द्वारा FRSC UK, APS-Fellow चुना गया है और रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री (इंग्लैंड) से जर्नल ऑफ मैटेरियल्स केमिस्ट्री ए एंड मैटेरियल्स एडवांसेज के सलाहकार बोर्ड में नियुक्त किया गया है.
7.इन पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं प्रोफेसर आहूजा

प्रोफेसर आहूजा नैनो एनर्जी के एसोसिएट एडिटर हैं. उन्हें एपीएस मार्च मीटिंग 2017 के लिए बेलर लेक्चरशिप से भी सम्मानित किया गया था. इसके अलावा उन्हें केवीए (रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज) से 2011 के लिए वॉलमार्क पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.
8. स्वीडिश रॉयल सोसाइटी ऑफ साइंसेज के निर्वाचित सदस्य हैं प्रोफेसर

इतना ही नहीं प्रोफेसर राजीव आहूजा केवीएस से एडर लिली और स्वेन थुरियस पुरस्कार और बेंज़ेलियस जैसे पुरस्कार भी हासिल कर चुके हैं. डॉ. आहूजा स्वीडिश रॉयल सोसाइटी ऑफ साइंसेज (केवीएस) के निर्वाचित सदस्य हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.